हाल ही में, अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने मुंबई की उपनगरी में स्थित गौरी खान के स्टोर का दौरा किया था जो घर के सजावट के समान के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान शाहिद कपूर शानदार कलेक्शन का मज़ेदार वीडियो बनाते हुए नज़र आये जो शहर का एक प्रीमियम स्टोर है और सभी बी-टाउन हस्तियों के लिए वन स्टॉप शॉप है।
इस मौके पर गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शाहिद और मीरा की कुछ मजेदार वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा,”Jab We Met’ Mira and Shahid at #gaurikhandesigns. All grace and charm. @mira.kapoor @shahidkapoor”.
गौरी खान का फ्लैगशिप स्टोर मुंबई में स्थित है और बॉलीवुड हस्तियों के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है। आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन से ले कर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, कई बॉलीवुड हस्तियां स्टोर का दौरा कर चुकी है। इसके अलावा, गौरी खान बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फर्नांडीज सहित कई अभिनेताओं का आशियाना डिज़ाइन कर चुकी है।
गौरी खान डिज़ाइन्स स्टोर का दौरा कर चुके शाहिद कपूर और मीरा कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
गौरी खान का क्रिएटिव दिमाग हर बार सोशल मीडिया पर अपने आर्ट वर्क के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता आया है। देश में सबसे प्रतिभाशाली इंटीरियर डिजाइनरों में से एक, गौरी खान कई बॉलीवुड की बड़ी कंपनियों के लिए सलाहकार की भूमिका निभा रही हैं।5 Attachments
Trending
- सलमान खान की “मातृभूमि: May War Rest In Peace” का ट्रेलर रिलीज
- Pratap का ट्रेलर रिलीज़: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
