फिल्म – बारोट हाउस ( Barot House )
रेटिंग – ****/5
Zee 5 की फिल्म ‘Barot House’ बहुत ही कसी हुई…थ्रिल और इमोशन से भरपूर एक बढ़िया कहानी है जो 1 घंटे 35 मिनट में कहीं भी अपनी पकड़ सब्जेक्ट से छूटने नहीं देती..सबसे कमाल की बात ये है कि ये कहानी आपको अंदाजा लगाने की पूरी छूट देती है..लेखक और निर्देशक चाहते भी हैं कि आप कहानी में पूरी तरह दाखिल हों और जितना हो सके उतनी रिजनिंग करें इसका निचोड़ निकालने के लिए..हो सकता है आपका अंदाजा सही भी हो जाए लेकिन आपके तर्क से परे ये फिल्म जो बात स्थापित करती है वो आपको हैरान कर देता है..

