
एक प्रमुख मैगज़ीन के लिए जैकलिन फर्नांडीज का यह नवीनतम कवर हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत है लेकिन इन अनदेखी तस्वीरों ने हमें प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित कर दिया है!
पहली तस्वीर में जैकलीन गिटार बजाते हुए एक छोटी बकरी के साथ खेलते हुए नज़र आ रही हैं जिसमें जैकी ने एक ब्राल्टर और स्कर्ट के साथ एक खूबसूरत डार्क ब्लू ब्लू ब्लेज़र पहना हुआ है। मैगज़ीन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “लॉकडाउन बढ़ने की खबरों के बीच, हमने जैकलीन फर्नांडीज को ऐसी तस्वीरें बनाने के लिए कहा, जो हमें इस वक़्त खुशी दे रहीं है जिसमें सुंदर कल्पना, प्रकृति और बेहतर भविष्य की उम्मीद छिपी हो। अभिनेत्री वर्तमान में पनवेल के फार्महाउस पर कवॉरंटाइन्ड हैं और इन दिनों अपनी नई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने इस काल्पनिक डिजिटल कवर स्टोरी के लिए खुद अपने बाल और मेकअप किया है। ‘बाज़ार’ के लिए विशेष रूप से बनाई गई अधिक तस्वीरों को देखने के लिए हमसे जुड़े रहिए।”

दूसरी तस्वीर में वे फिर से उजाले की तलाश में है। जैकलीन एक सफेद सिंगल शोल्डर टॉप, बेज स्कर्ट और सॉफ्ट मेकअप में बेहद शानदार लग रही है। पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा, “कवर स्टार जैकलीन फ़र्नान्डिस के साथ खिलखिलाते समय और आउटडोर का सपना देखते हुए।”
आखिरी लुक में, लहराते बालों के साथ उसी ब्लेज़र में जैकलीन का यह लुक बेहद खूबसूरत है। यह आखिरी तस्वीर कवॉरंटिन के हमारे दिनों को बखूबी बयां कर रही है, मैगज़ीन ने साझा करते हुए लिखा,”हमारे अप्रैल / मई 2020 के डिजिटल इश्यू की कवर स्टार जैकलीन फर्नांडीज है जिन्होंने इस बात की झलक साझा की है कि कवॉरंटिन में वह किस तरह की ज़िंदगी बिता रही हैं। अभिनेत्री खुश है कि वे पनवेल के फार्महाउस पर कवॉरंटाइन्ड है, जहां वह “प्रकृति के साथ फिर से जुड़” रही है। वह कहती है, “मैं सब कुछ कर रहीं है जो यहाँ से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कर सकती हूं और इस कठिन समय के दौरान, दुनिया के हर व्यक्ति के लिए शक्ति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही हूँ।”

