भारत के प्रमुख अभिनेता Aamir Khan, जिन्हें चीनी दर्शकों के बीच नान शेन (पुरुष भगवान) के रूप में माना जाता है, वह एक बहुत ही विशेष हूडि पहने हुए नज़र आये, जो उन्हें चीन के प्रशंसकों द्वारा भेंटस्वरूप मिली है!
बॉलीवुड से चीन तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की शुरुआत करने वाले, Aamir Khan की फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार को चीनी बाजारों में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म मानी जाती है और वह एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार है जिनकी फिल्में चीनी आबादी के बीच सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक होती हैं।
Aamir Khan को ’ए +’ प्रिंट वाली पीले रंग की स्वेटशर्ट में देखा गया था। इतना ही नहीं, चीन में अभिनेता के प्रशंसक उनका द्वारा साइन की गई स्वेटशर्ट में नज़र आये, जो इस बात का प्रमाण है कि सीमा पार के लोगों द्वारा उन्हें कितना प्यार किया जाता है।
Aamir की फ़िल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार अब तक की सबसे अधिक लाभदायक फ़िल्में साबित हुई हैं। दंगल बॉक्स ऑफिस पर अब तक $300 मिलियन से अधिक कमाई करने में सफ़ल रही है और इसे चीन की ज़मीन पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है।
अभिनेता को चीनी प्रशंसकों से मिल रहे प्यार को देखकर यह तय है कि आमिर एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार हैं, जिन्हें न केवल भारत में बल्कि चीन में भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, Aamir Khan अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न पात्रों के माध्यम से दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपने अब तक के फिल्मी सफ़र में एक रोमांटिक हीरो, एक पुलिस अधिकारी, एक पिता इत्यादि की भूमिका निभा चुके है। लेकिन अपनी आगामी फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनेता एक अनदेखे अवतार में नज़र आएंगे।
Aamir Khan के जन्मदिन पर, अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” को अपनी अगली फिल्म के रूप में घोषित किया है जो पहले से ही सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक के रूप में सुर्खियां बटोर रही है और अगले साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
