सुपरस्टार Hrithik Roshan अपने सहज नृत्य कौशल और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में अभिनेता ने घुंघरू के अपने हुक स्टेप पर बात करते हुए बताया कि डांस में सहजता हासिल करना सबसे मुश्किल काम है।
अभिनेता Hrithik अपनी डेब्यू फ़िल्म के वक़्त से ही अपने बेमिसाल डांस मूव्स के साथ प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करते आये है लेकिन अब अभिनेता का मानना है कि घुँघरू हुक स्टेप सबसे कठिन स्टेप में से एक है जिसे अभिनेता ने सहजता से निभाया है।
इस बारे में बात करते हुए Hrithik Roshan ने साझा किया,”सहजता से डांस करना सबसे मुश्किल काम है और वो भी तब, जब डांस स्टेप के लिए कड़े प्रयास की आवश्यकता होती है।”
Hrithik Roshan भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक डांस आइकॉन के रूप में फेमस हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता ने इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है और ये ही वजह है कि वह अपने प्रशंसकों के बीच डांस के देवता के रूप में जाने जाते है!
सुपरस्टार इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ ‘सुपर 30’ की सफलता का आनंद ले रहे है और अब ‘घुँघरू सॉन्ग’ में अपने परफॉर्मेंस के लिए सराहना का पात्र बने हुए है, जहाँ अभिनेता ने सहजता और सरलता के साथ एक बार सभी का दिल जीत लिया है। उनकी आंखों में चमक यह दिखाती है कि सिल्वर स्क्रीन पर डांस करते समय सुपरस्टार कितने संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।
इसके अलावा, Hrithik Roshan अपनी आगामी फिल्म “वॉर” में दमदार एक्शन पैक अवतार में नज़र आएंगे, जो जल्द ही रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
