कल रिलीज होने वाला नया गीत ‘ऐथी आ’ के साथ Salman Khan नया वेडिंग गीत देने के लिए तैयार हैं। ‘Bharat’ फ़िल्म के निर्माता कल तीसरा गाना रिलीज करेंगे जिसे शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। इस गीत में अभिनेता रील लाइफ में शादी के बंधन में बंधते हुए नज़र आएंगे।
Salman Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने की घोषणा करते हुए लिखा,”शादी वाला गाना #AitheyAaSongOutTomorrow
@bharat_thefilm @BeingSalmanKhan @aliabbaszafar @atulreellife #BhushanKumar @katrinakaif @tabutiful @apnabhidu @sonalikul @dishapatani @whosunilgrover @norafatehi @iaasifsheikhofficial @vishaldadlani @shekharravjiani @akasasing @neetimohan18 @imkamaalkhan @kamil_irshad_official @vaibhavi.merchant @nikhilnamit @reellifeproduction @tseries.official”
Shaadi waala gaana #AitheyAaSongOutTomorrow@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif #Tabu @bindasbhidu @DishaPatani @WhoSunilGrover @VishalDadlani @ShekharRavjiani @AkasaSing @neetimohan18 @imKamaalKhan @Irshad_Kamil @VMVMVMVMVM @nikhilnamit pic.twitter.com/pp6ORwTYas
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 8, 2019
इससे पहले, ‘Bharat’ फिल्म के निर्माताओं ने Salman Khan और Disha Patani पर फिल्माया गया डांस नंबर ‘स्लो मोशन’ और “चाशनी” नामक एक रोमांटिक ट्रैक रिलीज किया था जिसमें Katrina Kaif और Salman Khan की सिज़लिंग केमिस्ट्री देखने मिली थी।
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, भारत के साथ अली अब्बास ज़फर अभिनेता Salman Khan और Katrina Kaif के साथ तीसरी बार सहयोग कर रहे है।
फ़िल्म में Salman, Katrina के साथ-साथ Tabbu, Jackie Shroff, Disha Patani, Nora Fatehi और Sunil Grover जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है ।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित ‘Bharat’ फ़िल्म 5 जून 2019 की ईद पर रिलीज होगी।
