Interview Bhumi Pednekar : ‘मेहनत से निभाया हर किरदार पसंद है मुझे’
Bhumi से उनकी फिल्मों और किरदार पर बात की हमारी सीनियर राइटर वर्षा दीक्षित ने..भूमि से बातचीत का ब्यौरा पेश कर रहीं हैं अदिती गुप्ता
फिल्म बाला की हर तरफ तारीफ हो रही है साथ ही तारीफ हो रही है Bhumi पेडनेकर के काम की..भूमि से उनकी फिल्मों और किरदार पर बात की हमारी सीनियर राइटर वर्षा दीक्षित ने..भूमि से बातचीत का ब्यौरा पेश कर रहीं हैं अदिती गुप्ता
रिपोर्टर- सबसे पहले भूमि (Bhumi) आप ‘बाला’ फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताइए ?
भूमि पेडनेकर- ये काफी खूबसूरत सा किरदार है.. फिल्म में मेरा किरदार का नाम निकिता है…जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी तब से मैं उसके प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित हुई थी । निकिता बहुत कम्पलीट लड़की है..वह बहुत सुंदर है, बहुत मजबूत है, इंडिपेंडेंट है, इंटेलिजेंट है, वह बहुत सेन्सिटिव भी है । उसने अपनी शिक्षा हासिल की है.. वह बहुत अच्छी बेटी है, वह एक लॉयर भी है..लेकिन समाज सिर्फउसके रंग की वजह से उसको जज करता है… पूरी मूवी में वह अपने आप को दिखाना चाहती है । वह लोगों की सोच बदलने की कोशिश करती है । सच कहूं तो मैं भी अपने निजी जीवन में पिछले कुछ वक्त से अपने काम में ऐसा कुछ कर रही हूं….लोगों की पुरानी स्टीरियोटाइप थिंकिंग बदलने के लिए कोशिश कर रही हूं । वही फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ काम करके मैं काफी खुश हूं । अमर कौशिक फैंटास्टिक डायरेक्टर है। मैंने उनकी स्त्री फिल्म देखी जो बहुत प्यारी मूवी थी । और फिर से मुझे आयुष्मान के साथ काम करने का मौका मिला है…यह हम दोनों की तीसरी फिल्म है एक साथ । फिल्म में हमारा रिलेशनशिप डिफरेंट है । हम दोनों ने हमेशा लव स्टोरी विथ ट्विस्ट टाइप मूवीज ही कि है । इस बार हम दोनों ही अलग फिल्म करना चाहते थे । हम दोबारा से वहीं लव स्टोरी विद प्रोब्लेम्स नहीं करना चाहते थे । फिल्म में मैं और आयुष्मान चाइल्डहुड फ्रेंड्स है ..हमारी दोस्ती टॉम एंड जेरी टाइप है । हम दोनों बहुत मस्ती के साथ झगड़े भी करते हैं । आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए इसमें आपको हमारा कनेक्शन समझ आएगा । सब के कुछ काम्प्लेक्स होते हैं । यह स्टोरी किसी गंजे व्यक्ति की नहीं है ,यह स्टोरी किसी की भी हो सकती है जिसमें कोई भी कमी हो जैसे आप मोटे हो, पतले हो, लम्बे हो, शार्ट हो या फिर आपके बाल न हो, आप काले या गोरे हो । कोई भी परफेक्ट नहीं होता अपनी लाइफ में.. भगवान ने सब को एक जैसा बनाया है। फिर भी लोग भेदभाव करते हैं ..जब आप पैदा होते हैं तब कोई भेदभाव नहीं होता है। ये भेदभाव तो खुद सोसाइटी पैदा करती है और उसी को बदलने के लिए हमने यह फिल्म बनाई है।
रिपोर्टर- पिछले कुछ वक्त में फिल्म के किरदारों को चुनने के लिए आपकी क्या सोच रही है
भूमि- मैने लास्ट सितबंर फिल्म डॉली किटी और वह चमकते सितारे की शूटिंग शुरू की ..फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय और भारत में भी बहुत सराहना मिली । मैं इसमें 20 साल की महिला का किरदार निभा रही हुं । तो वहीं सांड की आंख में मैंने एक 70 साल की महिला का किरदार भी निभाया । इस साल मुझे 6 स्ट्रांग कैरेक्टर मिले…जिसमें सोनचिरैया भी थी । इस तरह मैं अपने फैंस को भी जान पा रही हूं। जैसे कि मेरी को स्टार तापसी पन्नू। हम सब एम्पॉवरमेंट के ऊपर फिल्में बना रहें हैं । हम ऐसी फिल्में कर रहे हैं जिसमे महिला होना एक उत्सव जैसा लगे । मेरे लिए बहुत बड़ी बात की सांड की आंख को बहुत प्यार मिल रहा हैं । फिल्म एक उदाहरण बना चूकी है जिस तरह दो दादियों ने अपनी लाइफ मैं अपने लिया स्टैंड लिया वो काबिले तारीफ है । हर दिन फिल्म बेटर कर रही है । मुझे इतना अच्छा रिस्पांस कभी नही मिला । फिल्म सांड की आंख के साथ मैंने और भी बहुत अच्छी फिल्में की हैं जैसे दम लगा के हईशा ,टॉइलेट-एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान लेकिन मुझे इतना अच्छा रिस्पांस कभी नहीं मिला ।

रिपोर्टर- आपने बहुत अच्छी अच्छी मूवी की है । आपकी हर फिल्म एक मैसेज देती है । ‘बाला’ फिल्म से आपने क्या सीखा ?
भूमि- बाला’ मूवी से मैंने सेल्फ एक्सपेक्टेशन सीखा है और जैसे सब की जिंगदी मैं वो पल आता हैं जब लोग अपने आप से प्यार करना बंद कर देते है और दुसरे लोग क्या सोचेगे इसके हिसाब से खुद को बदलने लगते है । मेरे पास भी ऐसा पल है । कोई भी परफेक्ट नहीं है । भगवन ने सब को एक जैसा बनाया है । इसलिए खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है ।
रिपोर्टर- आपको अपनी कौन सी फिल्म का कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद है ?
भूमि- मुझे अपनी पिछली फिल्मों के सारे कैरेक्टर पसंद है । मैं बॉम्बे की लड़की हुं । मेरे लिए मेरा हर कैरेक्टर बहुत कठिन था । मुझे मेरे हर रोल के लिए अपने ऊपर बहुत काम कर पड़ा । मुझे अपने आप पर गर्व है की मैं अपने आपको ट्रांफॉर्म कर पाई । जैसे की मेरा 70 साल की गांव की वुमन, 26 साल की लड़की या फिर टिपिकल वाइफ का कैरेक्टर हो, मुझे सब पसंद है ।
