ये तीसरा हफ़्ता है लेकिन नई फिल्मों के बिज़नेस के बीच राज़ी की भी जबरदस्त चर्चा है। अच्छी कहानी, बेहतरीन कलाकारों और पब्लिक के हौले हौले मिले प्यार की बदौलत राज़ी बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल करते हुए 102 करोड़ कमा ले गयी। फ़िल्म ने रविवार तक कुल 102 करोड़ 50 लाख की कमाई की। इस तरह मेघना गुलज़ार की ये फ़िल्म जहां आलिया भट्ट की तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी तो विकी कौशल पहली बार इस क्लब का हिस्सा हैं। फ़िल्म राज़ी 11 मई को रिलीज हुई थी जिसने अपने पहले ऑपेनिग वीकेंड में लगभग 33 करोड़ कमाए थे।

