शेर का शिकार शेरनी की तरह करने वाली Mardaani भिड़ेगी खतरनाक खलनायक से..
Mardaani की शिवानी शिवाजी रॉय ने अपनी बहादुरी से दर्शकों का दिल जीत लिया था…और अब क्राइम ब्रांच की ये सीनियर इंस्पेक्टर क्राइम और क्रिमिनल से लोहा लेने वापस आ रही है…..
Mardaani में एक सीनियर इंस्पेक्टर के किरदार में रानी मुखर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था….उनकी एक्टिंग ने शिवानी शिवाजी रॉयके किरदार को यादगार बना दिया….और अब रानी एक फिर Mardaani 2 के जरिए दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं….
यशराज फिल्म्स 2014 में आई Mardaani के सीक्वल की तैयारी में जुट गया है….फिल्म में रानी वापस से क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखेंगी…वहीं इस फिल्म के लिए गोपी पुथरन पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे….पुथरन 2014 में आई मर्दानी के राइटर थे…

रानी मुखर्जी ने बताया कि मर्दानी के बाद से कई बार लोगों ने उनसे इसके सीक्वल को लेकर पूछा…और अब इसकी आधिकारिक घोषणा केबाद लोगों में Mardaani 2 को लेकर काफी एक्साइटमेंट होगी…
रानी ने बताया कि गोपी ने एक बेहद ही शानदार स्क्रिप्ट लिखी है और हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे…वहीं विलेन के किरदार को लेकर भी रानी ने कहा कि एक बार फिर शिवानी एक बेहद खतरनाक क्रिमिनल से लोहा लेगी…और वो ये जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड है कि कौन सा एक्टर इस किरदार को निभाएगा….
YRF की ये Edge of the seat entertainment 2019 के शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी और साल के सेकेंड हाफ में रिलीज की जाएगी….आपको बता दें कि अपनी पिछली फिल्म हिचकी से रानी मुखर्जी ने वर्ल्डवाइड वाहवाही बटोरी थी….
