FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Richa Chadha ने Smita Patil को दी श्रद्धांजलि

0 1,077

अगर किसी को अपने ज़माने की सबसे मशहूर एक्ट्रेस का नाम बताने को कहा जाए, तो इस लिस्ट में Smita Patil का नाम टॉप पर होगा जिन्होंने अपने छोटे से करियर में कई दमदार फिल्मों में अव्वल दर्ज़े का अभिनय किया। इस एक्ट्रेस ने इंडिपेंडेंट सिनेमा को नया रूप दिया, तथा इसकी शोभा और शान बढ़ाई। वह कई एस्पायरिंग एक्ट्रेस तथा फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक इंस्पिरेशनल आइकन रही हैं। इसलिए Richa Chadha ने Smita Patil को बड़ी विनम्रता से श्रद्धांजलि अर्पित की है। बेंगलुरु के एक फोटोग्राफर ने उनका एक ऐसा फोटो शूट किया है जिसका लुक Smita Patil से प्रेरित है। पिछले हफ़्ते वायरल हुई तस्वीर को Richa Chadha की अगली फिल्म का लुक माना जा रहा है, तथा लोग इस लुक के बारे में और जानना चाहते हैं। हाल ही में Richa Chadha ने अपने इस लुक की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसकी तुलना मशहूर एक्ट्रेस Smita Patil की आईकॉनिक इमेज से की जा रही है। उनका यह पोस्ट लिखा, स्मिटन पाटिल, सही मायने में स्मिता पाटिल के लिए उनके दिल में मौजूद सम्मान और आदर के भाव का संकेत है, जिनसे वह पूरी तरह से इंस्पायर हैं।

एक्ट्रेस जल्द ही अपने अगले प्रोडक्शन के काम की तैयारियों में जुट जाएंगी, और फिलहाल वह इसके लिए डेट्स तय कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.