FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

बॉक्स ऑफिस पर BALA का बोलबाला..पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड !

0 434

आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम को फिल्म ‘Bala’ में काफी पसंद किया जा रहा है..यही वजह है कि फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग ली है.. बाला को समीक्षकों से भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही दर्शकों ने भी फिल्म की काफी तारीफ की जिसके कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बढ़िया नंबर्स दिए हैं। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 10 करोड़ 15 लाख की कमाई के साथ बाला बन गई है आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म..

आयुष्मान फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसे रहे हैं –

2019: बाला- 10.15 करोड़

2019: ड्रीम गर्ल- 10.05 करोड़

2018: बधाई हो- 7.35 करोड़

2019: आर्टिकल15- 5.02 करोड़

2017: शुभ मंगल सावधान- 2.70 करोड़

2018: अंधाधुन- 2.70 करोड़

2017: बरेली की बर्फी- 2.42 करोड़

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.