मिलेनियम सुपरस्टार Hrithik Roshan की फिल्म ‘काबिल’ हाल ही में चीन में रिलीज़ हुई है जिसे चीनी दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। अपने देश में उनके आगमन की प्रतीक्षा करते हुए, चीन भूमि में प्रशंसकों ने ऋतिक को ‘दा शुआई’ नामक एक नया नाम दिया है जिसका अर्थ है बेहद खूबसूरत!
वह अभिनेता जिन्हें भारत में ‘ग्रीक गॉड’ के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने निश्चित रूप से पड़ोसी देश में भी अपने प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। चीन के “दा शुआई” यानी Hrithik Roshan को अपने प्रशंसकों से अनगिनत ईमेल और मैसेज प्राप्त हो रहे है जो उनकी हालिया चीन रिलीज़ काबिल को देखने के बाद उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग में, Hrithik Roshan की ‘काबिल’ ने चीन के दर्शकों को मोहित कर दिया है, जहां फिल्म में अभिनेता के शक्तिशाली प्रदर्शन को काफी सराहा जा रहा है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
फिल्म ‘काबिल’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और प्रशंसकों द्वारा फ़िल्म को बेहद पसंद किया गया था। चीन में इस फ़िल्म के रिलीज होने से विदेश में भी एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष अपने प्रशंसकों से रूबरू हो पाएंगे।
इस फिल्म में Hrithik Roshan और Yami Gautam ने पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया है।
सुपरस्टार Hrithik Roshan अक्सर अपनी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार भूमिका के साथ दर्शकों और आलोचकों को सरप्राइज करते आये है। अभिनेता वर्तमान में अपनी अगली फिल्म, सुपर 30 की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक गणितज्ञ की भूमिका में नज़र आएंगे।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
