FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Ananya Pandey की पहल “सो पॉजिटिव” का असर, सोशल मीडिया के लिए नए नियम किये गए नियुक्त!

0 886

आज के वक़्त में डिजिटल दुनियां का बोलबाला है और ऐसे में Ananya Pandey जैसी युवा सेंसेशन और आइकॉन ने हमें एक ऐसा मार्गदर्शन प्रदान किया है जो हमें डिजिटल दुनियां में होने वाली नकारात्मक चीज़ों से बचने में मदद करता है और अभिनेत्री की इस पहल का असर दुनियाभर में देखने मिल रहा है परिणामस्वरूप अब इससे बचने के लिए ‘सोशल मीडिया के 60 नए नियम’ बनाये गए है।

सभी प्लेटफॉर्म पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए, Ananya Pandey की पहल और उनका जुनून “सो पॉजिटिव” अब अपनी स्वीकार्यता के साथ एक गहरी छाप छोड़ रहा है। ‘बेस्ट स्टूडेंट’ Ananya ने एक स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण बनाने का अपना मंत्र साझा किया है, थोड़ी सी सावधानी बरतने से लेकर इधर-उधर घूमने तक, Ananya ने अपने इस नवीनतम एडिशन में सब कुछ साझा किया है!

इस विषय पर बात करते हुए Ananya ने साझा किया,”ट्रोल करने वाले लोग वे लोग होते हैं जिन्हें प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वह अपनी पहचान को छुपा कर लोगों को बुली करते है क्योंकि उन्हें शायद कभी प्यार नहीं किया गया है। इसलिए ऐसे लोगों को अधिक से अधिक प्यार देने की आवश्यकता है।”
Ananya आगे कहती है,”लोग सोशल मीडिया को बेहद गंभीरता से लेते हैं। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जो मजेदार हो, कुछ ऐसा जो आपको प्रेरित करे, न कि आपको तनाव दे। ट्रोल्स रिएक्शन चाहते हैं। वह आपको बुली करते है, यह सोच कर आप बुली मत बनिये।”
इंडस्ट्री, राष्ट्र के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल, विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख नाम, शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, सोशल यूनिवर्स, इत्यादि तमाम जगहों से Ananya की ‘डिजिटल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ पहल ‘सो पॉजिटिव’ को सरहाना और प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
Ananya Pandey ने हाल ही सोशल मीडिया बुलिंग के बारे में जागरूकता फैलाना और इस समस्या से निपटने वाली अपनी पहल ‘सो पॉजिटिव’ के बारे में बात करने के लिए लखनऊ के प्रतिष्ठित इसाबेला थोबर्न कॉलेज का दौरा किया था। जिसके बाद, देश भर के कई कॉलेज ने अपने कॉलेज का दौरा करने के लिए स्टार से संपर्क साधा है ताकि वहाँ आ कर अभिनेत्री इस मुद्दे पर छात्रों के साथ बातचीत करें जो आज के समय में हमारे युवाओं के लिए प्रासंगिक विषय है।
Ananya Pandey की पहल सो पॉज़िटिव’ पर्याप्त डेटा, अनुसंधान और व्यवहार संबंधी आँकड़ों के साथ समर्थित है। इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया बुलिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना और फैलाना है। पहल का मुख्य फोकस लोगों को इस तथ्य से अवगत कराना है कि यह मुद्दा मौजूद है और समाज में बहुत प्रचलित है। साथ ही, इससे निपटने के लिए सही कदम उठाने की आवश्यकता है।
फिल्म निर्माता की पसंदीदा होने से लेकर दुनिया में अपनी एक छाप छोड़ने तक, Ananya एक ऐसी स्टार है जो सभी की पसंदीदा बनकर उभर रही है। अभिनेत्री जल्द ही “पति पत्नी और वो” में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी, जबकि वह पहले से ही “सो पॉजिटिव” के साथ सभी का दिल जीत रहीं हैं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.