FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

रिलायंस एंटरटेनमेंट और ऋतिक रोशन ने की अमेरिका में ‘सुपर 30’ के फिर से रिलीज की घोषणा!

0 325

ऋतिक रोशन अभिनीत “सुपर 30″ रीगल वर्जीनिया सेंटर और रीगल कंट्रीसाइड, वर्जीनिया, यूएसए में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को हाल ही में नीदरलैंड में रिलीज़ किया गया था और अब अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए यूएसए का रुख करने जा रही है। फिल्म को मूल रूप से भारत में 2019 में रिलीज़ किया गया था और इस तरह की एक प्रेरणादायक फिल्म के लिए दर्शकों और आलोचकों से अपार सराहना मिली है।

‘सुपर 30’ गणित के शिक्षक आनंद कुमार के जीवन और ‘सुपर 30’ के नाम से उनके बेहद महत्वाकांक्षी शैक्षिक कार्यक्रम से प्रेरित है। इस परफॉर्मेंस के लिए ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की भूमिका को प्रदर्शित किया है जो उल्लेखनीय था और उन्होंने आलोचकों व दर्शकों की भारी प्रतिक्रिया के साथ सभी का दिल जीत लिया है।

चूंकि, फिल्म अब अमेरिकी सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर घोषणा की है और साझा किया, “Haqdaars are geared up to inspire USA!‬”
‪#Super30 is re-releasing in Regal Virginia Center and Regal Countryside, Virginia, USA from 28th August 2020.‬

@hrithikroshan #VikasBahl @mrunalofficial2016 @nandishsandhu ‬@theamitsadh @pankajtripathi #AnandKumar @sarkarshibasish #SajidNadiadwala @reliance.entertainment @fuhsephantom @hrxfilms @nadiadwalagrandson @super30film”

View this post on Instagram

Haqdaars are geared up to inspire USA!‬ ‪#Super30 is re-releasing in Regal Virginia Center and Regal Countryside, Virginia, USA from 28th August 2020.‬ @hrithikroshan #VikasBahl @mrunalofficial2016 @nandishsandhu ‬@theamitsadh @pankajtripathi #AnandKumar @sarkarshibasish #SajidNadiadwala @reliance.entertainment @fuhsephantom @hrxfilms @nadiadwalagrandson @super30film . . . . . . . . #Super30 #HrithikRoshan #MrunalThakur #AmitSadh #NandishSandhu #PankajTripathi #AnandKumar #Inspiration #Motivational #Kids #Teacher #Maths #Inspiring #Bollywood #BollywoodMovies #Films #Movies #Cinema #Entertainment #USA #America #CinemaHalls #Theatres #CinemaHalls #Entertainment #RelianceEntertainment

A post shared by Reliance Entertainment (@reliance.entertainment) on

ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी को रीपोस्ट किया है और लिखते है,”👏🏼”

“सुपर 30” को जो प्यार और प्रशंसा मिली है, वह दिल को छू लेने वाला है, ठीक उसी तरह वह दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं और हजारों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। फ़िल्म में उनका मेकअप हो या उनका लहजा या फिर उनकी भूमिका के प्रति समर्पण, आनंद कुमार के रूप में ऋतिक ने अपनी प्रभावशाली परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया है। हम निश्चित हैं कि “सुपर 30” 28 अगस्त को अपनी रिलीज़ के साथ यूएसए में भी दर्शकों से प्रशंसा प्राप्त करेगी।

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है, साजिद नाडियाडवाला द्वारा सह-निर्मित और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-वितरण किया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.