FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कोरोना के कारण बदला फिल्में रिलीज करने का तरीका, अमिताभ-आयुष्मान स्टारर Gulabo Sitabo के डिजिटल प्रीमियर का ऐलान

आधिकारिक तौर पर जिस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है वो है अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म Gulabo Sitabo

0 533

लगता है बॉलीवु़ड अपनी फिल्मों की रिलीज डेट टालने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर फिल्मों की रिलीज का ऐलान होने की शुरुआत हो चुकी है. फिल्मसिटी वर्ल्ड ने पहले ही आपको जानकारी दी थी कि कौन कौन सी फिल्में पाइप लाइन में हैं. अब आधिकारिक तौर पर जिस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया है वो है अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्मGulabo Sitabo इस फिल्म को अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा.

‘गुलाबो सिताबो को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं लेकिन अभी नहीं कुछ दिनों के इंतजार के बाद.फिल्म का प्रीमियर 12 जून को होगा. इस तरह एक बड़ी फिल्म के डिजिटल रिलीज ने कई और फिल्मों के OTT रिलीज की राह आसान बना दी है.


अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘एक इज्जतदार जनाब और उसके अनोखे किरायेदार की कहानी. 12 जून को प्राइम वीडियो पर गुलाबो सिताबो का प्रीमियर.’

गुलाबो सिताबो को लिखा जूही चतुर्वेदी ने है जबकि फिल्म के डायरेक्टर हैं शूजित सरकार. राइटर डायरेक्टर की जोड़ी ने इससे पहले विकी डोनर, पीकू, पिंक और अक्टूबर जैसी खूबसूरत फिल्में दी हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.