FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर ‘निशब्दम’ के दिलचस्प डायलॉग प्रोमो के साथ बढ़ाई उत्सुकता, फ़िल्म तीन भाषाओं में होगी रिलीज़!

0 369

आर माधवन और अनुष्का शेट्टी अभिनीत ‘निशब्दम’ का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद, यह कहना गलत नहीं होगा कि तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसी फिल्म है जिसे सभी को आवश्यक देखना चाहिए। ‘निशब्दम’ पहली त्रिभाषी फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है और निर्माता वास्तव में उत्साहित हैं क्योंकि यह बड़ी बहुभाषी फिल्मों के लिए अवसर का एक बड़ा द्वार खोलने में कारगार रहेगी।

वही, ट्रेलर के साथ सभी को मोहित करने के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज आगामी तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर से एक आकर्षक डायलॉग प्रोमो जारी किया है। प्रोमो हमें दिखाया गया है कि जांच अधिकारी की भूमिका निभा रही अंजलि, इस बात से आश्वस्त है कि एक प्रेतवाधित विला में घटित इस दुखद घटना से कई लापता लिंक जुड़े हैं। जांच पर कुछ सवाल उठाते हुए, अंजलि इस मामले और रहस्य को सुलझाने का संकल्प लेती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.