लंदन में कबीर खान की 83 की शूटिंग से पहले पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मनाएंगे!
बहुमुखी अभिनेता पंकज त्रिपाठी पिछले कुछ महीनों से एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रहे हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम और कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण पंकज को अपने परिवार के साथ काफी समय से क्वालिटी टाईम बिताने का मौका नहीं मिला। इसलिए उन्होंने फैसला किया और लंदन में कबीर खान के प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने परिवार के साथ पारिवारिक छुट्टी पर रवाना हो गए।
पंकज जो लंदन में कबीर खान की फिल्म 83 के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे, उन्होंने अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए अवकाश लिया है। पंकज ने इस बेहद जरूरी ट्रिप की योजना अपनी शूटिंग को ध्यान में रखते हुए बनाई जो कि लंदन में अगले महीने की शुरुआत में शुरू होने वाली है।
फिल्म 83 में, पंकज भारतीय टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने कपिल देव की कप्तानी में वर्ष 1983 में भारत का पहला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पंकज ने कहा, “लगभग दो साल से मैंने अपने काम से कोई लंबी छुट्टी नहीं ली है। मेरी पत्नी मृदुला आउटलैंडर्स देखती हैं और इसी तरह उन्होंने स्कॉटलैंड को देखा है और श्रृंखला देखने के बाद असल में भी हमेशा से स्कॉटलैंड जाना चाहती रहीं हैं। मैं मुंबई में या भारत में कहीं भी रहता हूँ तो हमेशा किसी न किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रहता हूं। हम सभी के लिए यह वेकेशन लेना बहुत ज़रूरी था, यहां तक कि मेरी बेटी भी स्कॉटलैंड देखना चाहती थी क्योंकि वह शरलॉक होम्स की फैन है। इसलिए हम सबने यह तय किया कि छुट्टियां बिताने स्कॉटलैंड ही जाना है। मेरी पत्नी और बेटी स्कॉटलैंड की यात्रा पर पहली बार जा रहीं हैं और मैं भी वहां जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
