Cinema Secrets : ‘शशि कपूर और शर्मिला टैगोर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा’
Cinema Secrets में आज बात शशि जी और शर्मिला टैगोर के बीच हुए गजब वाकये की

Cinema Secrets में आज बात शशि जी और शर्मिला टैगोर के बीच हुए गजब वाकये की..फिल्मों में आने से पहले शर्मिला टैगोर…शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं…उस समय शर्मिला जी को लगता था कि देश की जितनी लड़कियां हैं वो शशि जी से प्यार करती हैं… शर्मिला जी को ब्रेक मिला शम्मी कपूर के साथ फिल्म कश्मीर की कली में…फिल्म के निर्देशक थे शक्ति सामंत.. एक दिन ऐसा हुआ कि बड़े भाई शम्मी जी से मिलने शशि कपूर सेट पर आए.. शर्मिला जी जो शूटिंग में व्यस्त थीं..शशि जी जो देखते ही होश खो बैठीं..शर्मिला जी के लिए काम जारी रखना अब मुश्किल हो गया था… शर्मिला पूरी तरह बावली हो गई थीं क्योंकि जिस एक्टर को वो दिल में बसा चुकीं थीं वो साक्षात सामने था..रिटेक पर रिटेक होने लगे… डायरेक्टर शक्ति सामंत ने शर्मिला को काम पर ध्यान देने की हिदायत दी मगर उसका कोई असर नहीं पड़ा…बात फैल गई कि शर्मिला की ये हालत शशि कपूर के सेट पर होने की वजह से है.. जब शशि कपूर को ये बात पता चली तो उन्होने शर्मिला से मिलकर उन्हें समझाया कि उनकी मौजूदगी से काम पर असर मत डालें वो तो शम्मी से मिलने आएं हैं मिलकर चले जाएंगे.. लेकिन शर्मिला असहाय हो चुकी थीं.. आखिरकार शशि कपूर को डायरेक्टर शक्ति सामंत के आग्रह पर सेट छोड़ जाना पड़ा ..तब जाकर शर्मिला जी काम कर पाईं.. हालांकि इसके बाद शर्मिला जी को शशि जी के साथ काम करने का बाद में मौका भी मिला..फिल्म थी वक्त ….शर्मिला और शशि की जोड़ी को खूब पसंद किया गया लगभग दर्जनभर फिल्मों में उन्होने साथ काम किया…
