इस दिन रिलीज होगा Manikarnika – The Queen Of Jhansi का ट्रेलर
Manikarnika का ट्रेलर अबतक के सबसे बेहतरीन ट्रेलरों में से एक होगा…फिल्म बेहतरीन तौर पर उभरी है और हम इसे लॉन्च करने के लिए भी एक बड़ा कैंपेन करेंगे…
अभिनेत्री कंगना रनौत की महत्वकांक्षी और बॉलीवुड की muchawaited फिल्म Manikarnika ट्रेलर 18 दिसंबर को दर्शकों के सामने आएगा…
अपने टीजर से लोगों के बीच हलचल मचा चुकी फिल्म Manikarnika का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा…निर्माता जी स्टूडियो और कमल जैन की इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी….कंगना अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद रहेंगी….
कंगना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि,फिल्म की मार्केटिंग टीम ट्रेलर के लिए एक बेहद ही शानदार और अलग तरह की लॉन्च पार्टी की तैयारी में है…वहीं जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल ने कहा कि, ये जी स्टूडियो का सौभाग्य है कि वो महान रानीलक्ष्मीबाई की कहानी दर्शकों के सामने ला रहा है….इतना ही नहीं इस शैली की फिल्मों में Manikarnika को अबतक का सबसे बड़ा और शानदार रिलीज मिलेगा…फिल्म को एक साथ 50 देशों में रिलीज किया जाएगा… इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू में भी रिलीज की जाएगी…
निर्माता कमल जैन के मुताबिक फिल्म के टीजर को हर किसी ने बेहद पसंद किया…और हमें उम्मीद है कि इसका ट्रेलर भी लोगों में फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट भर देगा…जैन के मुताबिक Manikarnika का ट्रेलर अबतक के सबसे बेहतरीन ट्रेलरों में से एक होगा…उन्होने बताया कि फिल्म बेहतरीन तौर पर उभरी है और हम इसे लॉन्च करने के लिए भी एक बड़ा कैंपेन करेंगे…
‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ वर्ल्डवाइड 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी…
