FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज का लव सॉन्ग ‘तेरे बिना’ का ऑडियो हुआ रिलीज़!

0 458

लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से ही, ज्यादातर लोग या तो उन गतिविधियों पर हाथ आजमा रहे हैं जो वे हमेशा से करना चाहते थे या फिर अपने पैशन को पूरा करने में व्यस्त है।

सुपरस्टार सलमान खान, जो अपने पनवेल फार्महाउस पर फसे हैं, अपने समय का बेहद प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में उन पर और जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माया गया बहुप्रतीक्षित लव सॉन्ग ‘तेरे बिना’ का वीडियो रिलीज़ किया था जो लॉन्च के बाद से ही प्रशंसकों की जुबान पर छाया हुआ है।

जबकि वीडियो दिल जीतने के साथ-साथ प्रशंसा बटोर रहा है, वही अभिनेता ने अब उसका ऑडियो रिलीज़ कर दिया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,”वीडियो देख लिया, अब ऑडियो भी सुन लो।#TereBinaAudio out now!”

इस साल का रोमांटिक एंथम बनने के लिए तैयार हैं, “तेरे बिना” को खुद सलमान ने गाया और निर्देशित किया है और इसे फार्महाउस व उसके आसपास शूट किया गया है। इस वीडियो में सुरम्य बैकग्राउंड, खूबसूरत लिरिक्स और जैकलीन व सलमान की शानदार केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेती है। प्रेम के बारे में बात करना कठिन है, और इसके बारे में गाना ओर भी कठिन है। कहना गलत नहीं होगा कि ‘तेरे बिना’ निश्चित रूप से सभी की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है।

सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज़ में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.