‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर ने हमेशा अनोखी कहानियां और अलग तरह की फिल्मों के साथ किया है दर्शकों का मनोरंजन!

एकता कपूर विशिष्ट कांसेप्ट और कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। यह अद्वितीय कांसेप्ट के लिए उनकी पारखी नज़र का ही नतीजा है जिसे वह अपने हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने पेश करती है।
चाहे वह शादी के साइड इफेक्ट्स हो या अज़हर, शूटआउट एट लोखंडवाला या उडता पंजाब, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई या फिर ड्रीमगर्ल सहित उनकी आगामी फ़िल्मे, एक विलन और पगलेट- निर्माता की सभी उपरोक्त फिल्में अनूठे आईडिया से भरपूर रहीं है।
इसे परिप्रेक्ष्य में बताए तो, एकता का न केवल फिल्मों बल्कि कंटेंट के सभी तीन प्लेटफार्मों पर बोलबाला है; टेलीविजन- जिसे एकता ने अपनी दूरदर्शिता से बदल दिया, ओटीटी- जिस के लिए वह लगातार नए कंटेंट का निर्माण कर रहीं है और सिनेमा, इन सभी प्लेटफॉर्म पर वह हमेशा अपने अनूठे विचारों को पेश करने में सफल रही है।
एकता कपूर ने बेहद कम उम्र में अपना करियर शुरू करते हुए, बेहतरीन कंटेंट का निर्माण शुरू कर दिया था। निर्माता की 2019 की रिलीज़ ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता हासिल की है। वही, 2019 अपने नाम करने के बाद, कंटेंट क्वीन अब 2020 में अपनी विभिन्न रिलीज के साथ सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
एकता के लिए यह एक व्यस्त साल है क्योंकि वह एक के बाद एक कंटेंट का निर्माण कर रहीं है जिसमें एक विलेन 2 और पगलेट सहित बहुत कुछ शामिल है!
