FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सोनी पिक्चर्स और डीनो मोरिया लेकर आ रहे हैं अपारशक्ति खुराना और प्रनुतन बहल अभिनीत कॉमेडी फिल्म “हेलमेट”

0 525

सोनी पिक्चर नेटवर्क प्रोडक्शन, डिनो मोरिया की प्रोडक्शन  हाउस डि एम मूवीज़ मिलकर ऑडिएंस के लिए लेकर  आ रहे हैं एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म हेलमेट।
फिल्म के डायरेक्टर सतराम रमानी का मानना है कि हेलमेट बहुत ही मजेदार कहानी है यह फिल्म उस मुद्दे पर बनी है जिसके बारे में आज भी भारत में लोग बात करने में हिचकिचाते है और शर्मसार हो जाते हैं हम इसी मुद्दे को मनोरंजक और  मजेदार तरीके से पेश करने वाले हैं।
इससे पहले सतराम प्रभुदेवा, पूजा भट्ट, सोहेल खान को असिस्ट कर चुके हैं हेलमेट उनकी एक निर्देशक के तौर पर उनकी डेब्यू फिल्म होगी।
इस फिल्म की कहानी फिल्म लुका छिपी के लेखक  रोहन सरकार ने लिखी है।अभिनेता अपारशक्ति खुराना के काम को लोगो ने  फिल्म लुका छीपी, पति पत्नी और वो, में खूब सराहा था, हेलमेट यह फिल्म बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म होगी।
इस फिल्म में प्रनुतन बहल भी नज़र आएंगी, जिन्होंने फिल्म नोटबुक से अपना बॉलीवुड डेब्यूट किया था।
इज़ फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी नज़र आएंगे जो स्त्री, ड्रीम गर्ल, बाला जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और आशीष वर्मा फिल्म आर्टिकल में नाज़र आये  थे
I
इस फिल्म की शूटिंग बनारस में की जाएगी और 2020 में रिलीज़ की जाएगी।
सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी का कहना है कि सोनी हमेशा उन्हीं प्रोजेक्ट को सपोर्ट करता है जिसका कंटेंट स्ट्रॉन्ग हो और हम डिनो मोरिया के शुक्रगुजार है की उन्होंने यह सब्जेक्ट से हमें अवगत किया। हम हमेशा से बेहतरीन   कहानियों को बताने में विश्वास करते हैं और हेलमेट एक ऐसी फिल्म है जो एक ऐसे विषय को पर आधारित है  जो आज की सबसे बड़ी जरूरत है| और इस फिल्म लोगो के दिलो को ज़रूर छू जाएगी | साथ ही हम प्रतिभाशाली अभिनेता अपारशक्ति खुराना को एक प्रमुख भूमिका में प्रस्तुत करने के लिए बेहद  खुश हैं , जैसा की हम हमेशा से इन प्रतिभाओ को उजागर करने और उन्हें अच्छा प्लेटफार्म देने में विश्वास करते हैं |
निर्माता डीनो मोरिया कहना  हैं कि , मैं खुश हूँ की हम  फिल्म हेलमेट  सोनी पिक्चर्स जैसे शक्तिशाली स्टूडियो के साथ मिल कर कर रहे हैं । उनके पास वो ताकत और अनुभव है और मुझे लगता है कि ये हमारे एक नए और लंबे समय तक चलने वाले एसोसिएशन की शुरुआत है. सतराम और रोहन ने मिलकर एक लाजवाब और शानदार कहानी बनाई है जो हर एक को पसंद आएगी.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.