क्यों ब्लॉकबस्टर बनने की सारी खूबियां हैं SUPER 30 में ..जानिए फिल्म से जुड़ी बड़ी बातें !
यहां हम आपको बता रहे हैं ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की कुछ खास बातें जो हमने महसूस कीं फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद….
फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर आया और आते ही छा गया..ये आर्टिकल लिखे जाने तक ट्रेलर को 2 करोड़ 22 लाख लोगों ने अकेले यूट्यूब पर देखा …फिल्म में ऋतिक रोशन बिहार में टीचर आनंद की भूमिका में हैं जिन्होने सुपर 30 बनाया और फिल्म उनके और इन होनहार बच्चों के संघर्षों को दिखाने वाली है। फिल्म को निर्देशित किया है विकास बहल ने..फिल्म को लिखा है संजीव दत्ता ने..फिल्म का ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है..लेकिन क्यों…चलिए बताते हैं –
- सुपर 30 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ऑफबीट सब्जेक्ट पर होते हुए भी एक मेनस्ट्रीम एंटरटेनिंग फिल्म की तरह बनाई गई लगती है..कम से कम ट्रेलर देखकर तो यही कहा जा सकता है।
- फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल किया है..एक बिलकुल जमीनी किरदार को विश्वसनीय बनाने में उनकी मेहनत नजर आती है..रही बात बिहारी एक्सेंट पर उठ रहे सवाल की तो यकीन मानिए जब एक्टिंग की बात आती है तो कन्विक्शन ज्यादा काम करता है..और ऋतिक ने हर सीन में जान फूंक दी है..नहीं है भरोसा तो हेडफोन लगाईए और ट्रेलर फुल स्क्रीन में एक बार फिर देखिए।
- ऋतिक रोशन पूरे ढाई साल बाद परदे पर आ रहे हैं और वो एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी ऑफबीट फिल्म जैसे जोधा अकबर तक को भरपूर प्यार मिला ..और काबिल उनकी पिछली फिल्म हिट रही थी तो सक्सेस रेट के मामले में उनका रिकॉर्ड कमाल का है।
- फिल्म के ट्रेलर पर सबसे पहली मुहर उसकी जरूरी होती है जिसकी जिंदगी पर ये कहानी लिखी गई है..मतलब आनंद कुमार की..और उन्होने क्या लिखा जरा पढ़िए –

- फिल्म के ट्रेलर पर ताप्सी पन्नू, दीपक डोबरियाल. करण जौहर, अली फजल, चेतन भगत ,अनिल कपूर , जाने माने ट्रेड एनलिस्ट तरन आदर्श और कोमल नाहटा जैसे दिग्गजों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की.

- ज्यादातर लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है और फिल्म में बाकी कलाकारों की कास्टिंग भी बेहतरीन नजर आ रही है। सबसे खास बात कि इतने बड़े सुपरस्टार ने ये रिस्क लिया है कि वो आनंद कुमार की कहानी लोगों के सामने लाएगा..अब आप सोच रहे होंगे कि ऋतिक ने फिल्म थोड़े ही न बनाई है वो तो फिल्म के हीरो हैं बस..तो आपकी जानकारी हम यहां दुरुस्त कर दें कि ये फिल्म ऑफिशियली ऋतिक के प्रोडक्शन HRX फिल्म्स के बैनर तले रिलायंस , नाडियाडवाला पीवीआर पिक्चर्स और फैंटम फिल्म्स के साथ संयुक्त रूप से बनाया है।
- ऋतिक चाहते तो वो कोई एक्शन या मसाला फिल्म का हिस्सा बनकर सेफ गेम खेलते लेकिन इस कहानी में जहां उन्हे खुद से बिलकुल अलग किरदार निभाना था उन्होने वो रिस्क लेना जरूरी समझा..इसे सुपरस्टार फॉर एवरीवन की संज्ञा दी जाती है जब कोई सुपरस्टार अपनी इमेज की परवाह किए बगैर इतना बड़ा रिस्क ले तो हमें फाइनल प्रोडक्ट देखने से पहले की टोका टाकी नहीं करनी चाहिए।
- सुपर 30 में ऋतिक भोजपुरी नहीं बोल सकते क्योंकि फिल्म को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है..रही बात उनके डायलेक्ट की तो आप आनंद कुमार के इंटरव्यू या मोटिवेशनल स्पीच सुनिए फिर तय कीजिए कि क्या आनंद एकदम बिहारी टोन में बात करते हैं..आनंद ने फिल्म के ट्रेलर पर एक रेडियो चैनल को दिए रिएक्शन में कहा कि ऋतिक ने उनके चलने के अंदाज से लेकर बात करने के तरीके को बखूबी पकड़ा है ऐसे में उनकी भाषा को लेकर जो शंका है वो बेकार है।
- फिल्म को रियल लोकेशन में शूट किया गया है…वाराणसी, पटना, राजस्थान के सांभर समेत कई दूर दराज इलाकों में ऋतिक ने फिल्म की शूटिंग की है। एक फिल्म के लिए ढाई साल देना आज के दौर में कोई सुपरस्टार नहीं कर सकता जबकि वो जानता हो कि ये एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसमें एक रिस्क मौजूद है।
- आखिरी और सबसे अच्छी बात जो इस फिल्म को कमाल की फिल्म साबित करती है वो है संघर्ष के दिनों मे आनंद कुमार के होनहार स्टूडेंट्स की फिल्म पर प्रतिक्रिया जिसमें वो भावुक हुए जा रहे हैं। यकीन नहीं आता तो ये तस्वीरें देखिए –

हमारी समस्या ये है कि हमें हर बात में आलोचना की आदत हो गई है..नकारात्मकता हावी है जिससे हम अच्छी बातें नहीं देख सकते…वरना हम देख पाते की 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने जो ट्रेलर देखा है उसमें नापसंद करने वालों की संख्या बहुत कम है और ट्रेलर अभी भी रिलीज़ के 30 घंटे के बाद भी नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। ये रहा प्रूफ – 
