FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Happy Birthday R. Madhavan: 7 भाषाओं की फिल्मों में काम करके ऐसे पाया स्टारडम और कभी सोचा नहीं था करेंगे एक्टिंग

बॉलीवुड एक्टर R. Madhavan 1 जून को अपना 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने दमदार अभिनय के दम पर वह चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और तमिलनाडु राज्य का फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.

0 613

बॉलीवुड एक्टर R. Madhavan 1 जून को अपना 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. R. Madhavan का जन्म जमशेदपुर में 1 जून 1970 में हुआ था. R. Madhavan एक तमिल फैमिली से है. देल्ही हाइट्स, रंग दे बसंती, गुरु, तनु वेड्स मनु, 3 इडियट्स समेत कई फिल्मों से Madhavan ने इंडस्ट्री में अपनी अलग और खास पहचान बनाई हैं. अपने दमदार अभिनय के दम पर वह चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और तमिलनाडु राज्य का फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. माधवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म रॉकेटरी पर काम कर रहे हैं, जो मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक है. इस फिल्म के वह निर्देशक भी हैं.

आर माधवन के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं जिनके जानकर आप हैरान रह जाएंगे…


1- आर माधवन ने राजा राम कॉलेज कोल्हापुर माहाराष्ट्र से इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री हासिल की हुई है. पढ़ाई के समय आर माधवन NCC के मेंबर बन गए थे. आर माधवन बचपन से ही आर्मी में जाना चाहते थे. आर माधवन को 22 साल की उम्र में लंदन जाकर ब्रिटिश आर्मी ‘द रॉयल नेवी’ और ‘द रॉयल एयर फोर्स’ के साथ ट्रेनिंग करने का भी मौका मिला था.

2- माधवन बॉलीवुड के शुद्ध शाकाहारी एक्टर्स में से एक हैं. वेजिटेरियन होने के नाते आर माधवन PETA के भी मेंबर हैं.

3- ये बात शायद आपको नहीं पता होगी की आर माधवन एक शानदार गोल्फ प्लेयर भी हैं. माधवन कई बार चैरेटी के लिए गोल्फ खेलते हैं.

4- माधवन 7 भाषा जानते हैं. ऐसे में आर माधवन बॉलीवुड के उन गिनेचुने सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में 7 भाषा की फिल्मों में काम किया है.

5- एक्टर के साथ साथ माधवन एक वक्ता भी हैं. माधवन पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डवलपमेंट की दुनिया का जानामाना नाम है. साल 1992 में आर माधवन ‘यंग बिजनेसमैन कॉन्फ्रेंड टोकियो’ जापान में इंडिया को रिप्रजेंट कर चुके हैं.

6- माधवन साल 2017 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एनुअल कॉन्फ्रेंस का भी हिस्सा बन चुके हैं.

7- पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई. क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं. सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई. फिर उसके बाद लंबे समय तक डेट करने के बाद साल साल 1999 माधवन और सरिता शादी के बंधन में बंध गए. दोनों का एक बेटा वेदांत है.

8-आर माधवन ने 29 साल की उम्र में शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और लगातार अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए आगे बढ़ते रहे.

9- माधवन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में गेस्ट अपीयरेंस देने से की थी. लेकिन, उनकी जिस फिल्म को हिंदी सिनेमा में पूरी तरह से पहचान मिली, वह थी गौतम मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’.

अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मल्टीटैलेंटेड आर माधवन को फिल्मसिटी वर्ल्ड की टीम की तरफ से जन्मदिन का बहुत बहुत बधाई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.