FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की अगली बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “मलंग” का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

0 1,076

जब से दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की “मलंग” से करैक्टर पोस्टर रिलीज़ हुए हैं, तब से फिल्म के लिए जिज्ञासा दस गुना बढ़ गयी है और अब, मलंग के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो एक रहस्यमय और एक्शन, मनोरंजन व ड्रामा से भरपूर पैकेज की तरह नज़र आ रहा है।

ट्रेलर में, फिल्म के निर्माताओं ने हर छोटे-छोटे पहलू के साथ फिल्म की साज़िश और रहस्य को उच्च रखने में कामयाबी हासिल की है, जिसने निश्चित रूप से हमें अधिक प्रत्याशित कर दिया है। कुल मिलाकर फ़िल्म का ट्रेलर बेहद दमदार है जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की लालसा अधिक बढ़ जाएगी।

फिल्म का शानदार ट्रेलर साझा करते हुए, निर्माता ‘लव फिल्म्स’ अपने सोशल मीडिया पर लिखते है,”Unleash The Madness, #MalangTrailer Out Now. http://bit.ly/MalangOfficialTrailer @AnilKapoor #AdityaRoyKapur @DishPatani @kunalkemmu @mohit11481 @MalangFilm @luv_ranjan @gargankur @itsBhushanKumar @jayshewakramani @TSeries”.

ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर रहस्यमयी लुक में नज़र आ रहे है और दिशा पटानी के साथ उनकी जोड़ी को बी-टाउन में सबसे हॉट जोड़ी के रूप में देखा जा सकता है। वही, अनिल कपूर और कुणाल केमू दोनों के किरदार यूनिक हैं जिनसे जुड़ी थोड़ी जानकारी साझा की गई है।

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी कहते है, “मैं आज दर्शकों के साथ मलंग का ट्रेलर साझा करने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म के साथ, मैं अनिवार्य रूप से एक ऐसे स्पेस में वापसी रहा रहा हूं जिसका मैं सबसे अधिक आनंद लेता हूं, जो कि इंटेंस, दमदार और पागलपन से भरपूर है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के लिए भी उतना ही रोमांचक अनुभव होगा जितना हम सभी के लिए रहा है। ”

इससे पहले आज दिन की शुरुआत में, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के सभी चार प्रमुख पात्रों का एक अन्य पोस्टर जारी किया था जो कि ट्रेलर के हाई एनर्जी, रहस्य व पागलपन के लिए एक परफ़ेक्ट सेट-अप था।

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.