FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने ‘फ्रेंच बिरयानी’ का नया गाना ‘येन मदोडु स्वामी’ किया लॉन्च!

0 457

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म ‘फ्रेंच बिरयानी’ का नवीनतम गाना रिलीज़ कर दिया है। ‘येन मदोडु स्वामी’ नामक इस गाने में फिल्म के दो प्रमुख सितारे – दानिश सैत और सल यूसुफ के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक पन्नगा भराना अपनी एंट्री के साथ एक विशेष ट्रीट के रूप में नज़र आ रहे हैं। यह गीत प्रतिभाशाली वासुकी वैभव द्वारा रचित है और इसे पावर-हाउस कलाकार पुनीत राजकुमार ने गाया है। इस उत्साही गाने में ज़िन्दगी में आने वाले मोड़ के बारे में बात की गई है – जो लोग इसे समझते हैं, वो ज़िन्दगी में आने वाले ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ते जाते है, जबकि जो नहीं समझते, वे जाल में फस जाते हैं और गलतियाँ कर बैठते हैं। वासुकी वैभव ने आगामी फ़िल्म फ्रेंच बिरयानी में इस संगीत ट्रैक के साथ बिल्कुल सही जगह पर निशाना लगाया है!

दानिश सैट और सल यूसुफ की द्वारा अभिनीत ‘फ्रेंच बिरयानी’, लॉ के बाद दूसरी कन्नड़ फिल्म है जिसे सीधे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जा रहा है।

पन्नगा भराना द्वारा निर्देशित, फ्रेंच बिरयानी पीआरके प्रोडक्शंस के बैनर तले अश्विनी पुनीत राजकुमा और गुरुदत्त ए तलवार द्वारा निर्मित है।

दानिश उर्फ ​​असगर और सल उर्फ़ साइमन के साथ एक्शन और कॉमेडी से भरपूर एक रोमांचकारी सफ़र के लिए तैयार हो जाइए, जिसे देखकर आप हँसी से लोटपोट होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे! फिल्म 24 जुलाई 2020 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

फ्रेंच बिरियानी, साइमन की कहानी है, जो फ्रांस की एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि हैं और शिवाजीनगर के स्थानीय ऑटो चालक असगर, जो बेंगलुरु में दो दिन का लंबा सफ़र साझा करते हैं। कॉमेडी से भरपूर और ट्विस्ट से लैस यह सफ़र, ज़िन्दगी को देखने का उनका नज़रिया बदल देता है। भाग्य द्वारा डाले गए हर गलत मसाले के साथ, यह निश्चित रूप से एक बेस्वाद रेसिपी बन कर सामने आएगी। ‘फ्रेंच बिरयानी’ प्राइम वीडियो कैटलॉग में हॉलीवुड और बॉलीवुड के हजारों टीवी शो और फिल्मों में शामिल होंगी।

Link – https://www.youtube.com/watch?v=ZhIZB5LR3iI

Leave A Reply

Your email address will not be published.