FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अपने जन्मदिन पर, दीपिका पादुकोण ने लखनऊ में रियल-लाइफ एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ बिताया यादगार वक़्त!

0 469

“छपाक” की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए इस साल का जन्मदिन निश्चित रूप से बेहद खास रहा है। फ़िल्म में रियल-लाइफ एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ने हाल ही में लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए अपने जन्मदिन को अधिक खास बना दिया है।

लखनऊ शहर में वास्तविक जीवन के एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ बातचीत करते हुए दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहीं है। दीपिका के साथ, उनके सह-कलाकार विक्रांत मैसी और फिल्म की निर्देशक मेघना गुलज़ार सहित लक्ष्मी अग्रवाल ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स की अटूट भावना और कड़ी मेहनत का जश्न मनाया।

इस मौके पर एसिड अटैक सर्वाइवर की सभी लड़कियों ने दीपिका के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया, केक काटा और अभिनेत्री को कुछ मनमोहक उपहार भी दिए।

दीपिका पादुकोण अभिनीत “छपाक” आशा और विजय की कहानी है जो जल्द ही रिलीज़ होने के लिए तैयार है। जहां एक तरफ़ फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, वहीं फिल्म पर आधारित सभी कैंपेन (अब लड़ना है) और प्रेरक वीडियो (मुँह दिखाई 2.0) को भी दर्शकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म “छपाक” 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.