FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

शम्मी कपूर से लेकर अजय देवगन तक इन अभिनेताओं ने बड़े परदे पर भगत सिंह का निभाया किरदार

0 803

28 सितंबर वो दिन जिसे शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के तौर पर हम याद करते हैं.भगत सिंह ने अपनी मजबूत सोच और फौलादी इरादों से अंग्रेजों की हुकूमत की चूलें हिला दीं थीं. भगत सिंह पर बॉलीवुड में वक्त वक्त पर कई फिल्में बनीं जिनमें कई कलाकारों ने उनके किरदार को पर्दे पर पेश किया. इनमें कुछ फिल्में तो यादगार रहीं लेकिन कुछ दर्शकों को याद भी नहीं हैं. भगत सिंह की जयंती पर उन अभिनेताओं और फिल्मों की लिस्ट जिसमें भगत सिंह की जिंदगी नजर आई.

सबसे पहले फिल्म ‘शहीद ए आजम भगत सिंह’ में महान भगत सिंह का किरदार अभिनेता जयराज ने निभाया था. इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था. वहीं
1963 में आई फिल्म ‘शहीद ए आजम भगत सिंह’ में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का रोल निभाया था. फिल्म में शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे. इसका निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

मनोज कुमार यानि भारत कुमार ने वैसे तो अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। साल 1965 में फिल्म ‘शहीद’ में मनोज कुमार ने  भगत सिंह का मुख्य किरदार निभाया।

अभिनेता सोनू सूद भी भगत सिंह के रोल में दिख चुके हैं। 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में शहीद भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था।

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन, भगत सिंह के किरदार में थे। ये फिल्म साल 2002 में आई थी। इस साल भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन दर्शकों ने ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन के किरदार को खूब पसंद किया। फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

बॉबी देओल ने साल 2002 में भगत सिंह का किरदार निभाया। उनकी फिल्म का नाम ’23 मार्च 1931: शहीद’ था। फिल्म में बॉबी देओल के साथ उनके भाई सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। सनी देओल ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

2006 में आई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में आमिर खान, चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। जबकि भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ ने निभाया था। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.