FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने नए यूथ रियलिटी शो- अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “स्कल्स & रोसिस” का पहला लुक किया रिलीज!

0 530

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने मोनोज़ायगोटिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर अपने नवीनतम युवा रियलिटी शो- अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “स्कल्स & रोसिस” का पहला लुक रिलीज कर दिया है। शो के इस पहले लुक में रघु और राजीव नज़र आ रहे है जो अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ बतौर होस्ट एक बार फिर वापसी कर रहे है।

“स्कल्स & रोसिस” एक यूनिक रियलिटी सीरीज़ है जो प्रेम और रोमांच की थीम पर आधारित है और इसकी मेजबानी भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय युवा केंद्रित कार्यक्रमों के रचनाकार रघु राम और राजीव लक्ष्मण द्वारा की जाएगी। एक अनोखे रियलिटी शो फॉरमैट के तहत, इस श्रृंखला में युवाओं को ‘रोमांस & एडवेंचर’ इन दो हॉट-बटन द्वारा जोड़ा जाएगा। यह रियलिटी शो रोमांस और रोमांच के बीच की लाइन को धुंदली करते हुए, अपने प्रतियोगियों को एक साहसी सफ़र पर ले जाने के लिए तैयार है।

“स्कल्स एंड रोसिस” 30 अगस्त, 2019 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा।

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो के पास विश्‍व स्‍तरीय ग्राहक अनुभव के साथ नई और एक्‍सक्‍लूसिव फिल्‍मों, टीवी शोज़, स्‍टैंड-अप कॉमेडी, भारतीय और हॉलीवुड की बड़ी फिल्‍में, यूएस टीवी सीरीज़, सबसे चर्चित भारतीय और इंटरनेशनल बच्‍चों के शोज़ और पुरस्‍कार प्राप्‍त अमेज़न प्राइम ओरिजनल्‍स, सारी चीजें एड फ्री उपलब्‍ध हैं। इस सेवा में हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, गुजराती औ बंगाली भाषा में टाइटल उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.