FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

उरी की सफलता की खुशी में रखी गयी पार्टी, सभी का जोश दिखा हाई!

0 684

आरएसवीपी की “उरी” 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर हिट बन गयी है और फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

फ़िल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें निर्माता रोनी स्क्रूवाला, विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हारी जैसे तमाम सितारें अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आये।

साल 2019 की पहली फ़िल्म उरी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए है और अन्य फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

साल की पहली कंटेंट फिल्म, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक दर्शकों का दिल जीत रही है और इसी के साथ 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर बन गई है।

फिल्म को सभी तिमाहियों से अपार सराहना मिल रही है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से ले कर सेना के जवान, दर्शक और बॉलीवुड बिरादरी के सदस्य इत्यादि फ़िल्म सभी से वाहवाही बटोर रही है।

उरी: सर्जिकल स्ट्राइक उस सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जिन्हें 2016 में भारतीय सेना ने अंजाम दिया था। मुख्य अभिनेता विक्की कौशल की यह पहली एक्शन फिल्म है। विक्की के अलावा मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम और कीर्ति कुलहरि जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ, उरी दर्शकों का दिल जीत रही है।

आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित और आदित्य धार द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज हो चुकी है और अपने दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.