FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘RRR’ देशभर में 8 जनवरी 2021 में 10 भाषाओं में होगी रिलीज!

0 573

“आरआरआर” के निर्माताओं ने आखिरकार एस एस राजामौली की सितारों से सजी मैग्नम ओपस की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। फ़िल्म आरआरआर को 20 जनवरी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा।

आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा,”RRR will hit the screens on January 8th, 2021! We know the wait is long but we promise to keep giving you updates in the meanwhile. #RRROnJan8th

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।

फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की यह पहली फिल्म है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.