
फिज़ाओ में प्यार के मौसम के साथ, अभिनेत्री Deepika Padukone ने अपने क्लोसेट से नवीनतम एडिशन लॉन्च के साथ हमें प्यार करने और शेयर करने का एक कारण दे दिया है! इस वैलेंटाइन डे एडिशन में बहुत सारे लाल और गुलाबी रंग शामिल किए गए है, कुछ ऐसा जिसने हमें अभी से उत्साहित कर दिया है!
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,”Sending tonnes of love your way with the ‘Valentine’s Edit’ in shades of red and pink!💘 And don’t forget to tag your photos with your purchases using #TheDeepikaPadukoneCloset !I look forward to seeing you share my closet for a cause! 💕
@tlllfoundation”
Deepika Padukone के क्लोसेट में उनके व्यक्तिगत कलेक्शन से एक्सेसरीज और कपड़े शामिल हैं, जिसे अभिनेत्री ने खुद तैयार किया है। इससे पहले, वैश्विक आइकन द्वारा दो एडिट लॉन्च किए गए थे, जो अपने फैशन सेंस और टैलेंट के लिए जानी जाती है, दीवाली पर लॉन्च किए गए फेस्टिव एडिट और विंटर एडिट को बेहद पसंद किया गया था।
Deepika Padukone के क्लोसेट से पहले के सभी एडिशन बेहद सफ़ल रहे थे और सभी रिकॉर्ड समय में बिक गए थे जो कि कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि अभिनेत्री को दुनियाभर में फैशन आइकन के रूप में देखा जाता हैं। दीपिका द्वारा शुरू किया गया ‘लिव लव लाफ” फाउंडेशन मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है और बीमारी से लड़ने में मदद करता है।
फिल्मो की बात करें तो, हाल ही में रिलीज़ हुई छपाक के बाद, Deepika Padukone फ़िल्म ’83 में रोमी देव की भूमिका में दिखाई देंगी, जो 10 अप्रैल 2020 में स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसके बाद वह शकुन बत्रा की अगली अनटाइटल फ़िल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नज़र आएंगी।
