FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘पाताल लोक’ का ट्रेलर दर्शकों से ले कर क्रिटिक्स और सोशल मीडिया तक बटोर रहा है खूब वाहवाही!

0 464

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी सीरीज़ की दिलचस्प कहानी और किरदारों के प्रति जिज्ञासु करने के बाद, ‘पाताल लोक’ के निर्माताओं द्वारा हाल ही में ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

सीरीज़ ने अपने लुक से ही दर्शकों के बीच चर्चा और प्रत्याशा पैदा कर दी है। वही ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, सोशल मीडिया पर सीरीज़ के किरदार, कलाकार, कहानी और लुभावने कंटेंट को बेहद पसंद किया जा रहा है। दर्शकों से ले कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्रिटिक्स तक हर कोई दमदार ट्रेलर की तारीफ़ कर रहा है और अब श्रृंखला की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

जनता ने ट्विटर पर कुछ इस प्रकार अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है:

https://mobile.twitter.com/OzaHinal01/status/1257553935109259264

https://mobile.twitter.com/KubbraSait/status/1257537298628935682

https://mobile.twitter.com/PatelDevansh/status/1257663250834939904

https://mobile.twitter.com/chaibeerwala/status/1257939628394336257

टीज़र रिलीज़ से शुरुआत करते हुए, निर्माताओं द्वारा एक के बाद एक, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और नीरज काबी का करैक्टर पोस्टर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में ‘पाताल लोक’ की कहानी की एक अंतर्दृष्टि साझा की गई है जो आपको नरक के प्रवेश द्वार से ले जाते हुए झकझोर कर रख देगी।

निर्माता सुदीप शर्मा (उडता पंजाब, एनएच 10 के लेखक) द्वारा बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ ‘पताल लोक’ 15 मई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.