साल की सबसे बड़ी डांस म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग हुई शुरू….वरुण धवन ने आज से पंजाब में शुरू की शूटिंग….रेमो डिसूजा फिल्म को कर रहे हैं डायरेक्ट…
भूषण कुमार और रेमो डिसूजा मिलकर आपके सामने साल की सबसे बड़ी डांस म्यूजिकल फिल्म लाने की तैयारी में जुट गए हैं…इस अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग आज से पंजाब में शुरू हो गई है…फिल्म में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे…
वरूण धवन ने पंजाब में फिल्म की सात दिन की लंबी शूटिंग आज से शुरू कर दी है…इससे पहले कल फिल्म की पूरी टीम भूषण कुमार, रेमो डिसूजा, वरूण धवन और लिजेल्ल डिसूजा ने अमृतसर पहुंचने पर सबसे पहले स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका…

भूषण कुमार ने बताया कि स्वर्ण मंदिर से हमें बहुत पॉजिटिव एनर्जी मिली है…और अब हम शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं…ये हमारे म्यूजिक लेबल के लिए एक एक्साईटिंग प्रोजेक्ट है और एक डांस फिल्म होने के कारण इसमें बहुत सारे गानों की भी गुंजाइश है…अभी हमारे पास कुल 12 गाने हैं और उसके साथ सचिन-जिगर का एल्बम, फोक म्यूजिक और रिक्रिएटेड सॉन्ग्स का मिक्स भी होगा…इसके साथ ही भूषण कुमार ने ये भी बताया कि वो अभी एक पंजाबी वेडिंग सॉन्ग को शूट करेंगे…जिसके बाद वरूण और उनकी रील लाइफ फैमिली के कुछ इमोशनल सीक्वंस होंगे…इसके बाद वो लोग 40 दिन के शूटिंग शेडयूल के लिए लंदन रवाना हो जाएंगे…

भूषण कुमार ने कहा कि वो वरूण के पिता डेविड धवन और भाई रोहित धवन को काफी लंबे वक्त से जानते हैं…और उनके साथ फ्रैंडली इक्वेशन शेयर करते है…भूषण कुमार के मुताबिक म्यूजिक और स्क्रिप्ट को लेकर काफी वरूण का सैंस काफी है और फिल्म मेकिंग के हर आस्पेक्ट में वो शामिल हैं…हालांकि भूषण कुमार ने ये भी कंफर्म किया कि ये फिल्म किसी भी फ्रैंचाईजी का हिस्सा नहीं है और वो जल्द ही फिल्म के टाइटल की घोषणा करेंगे…उन्होने कहा कि ये पूरी तरह से ओरिजनल कहानी है जिसको हम आगे फ्रैंचाईजी में बदल सकते हैं…

आपको बता दें कि इस फिल्म में वरूण धवन के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी….जो कि अभी रेमो की टीम के साथ अलग-अलग तरह के डांस फॉर्म सीख रही हैं…और जल्द ही लंदन में फिल्म टीम को ज्वाइन करेंगी…वहीं नोरा फतैही भी फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगी….फिल्म को भूषण कुमार और रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल्ल डिसूजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं…. फिल्म 8 नवंबर को रिलीज किया जाना तय किया गया है…
