WAR मूवी रिव्यू : कैसी है ऋतिक-टाइगर की वॉर पढ़ें पूरा रिव्यू
2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फिल्म WAR कैसी है फिल्म बता रहीं हैं वर्षा दीक्षित।
War में वो सबकुछ है जो मसाला एंटरटेनमेंट की शौकीन एक बड़ी ऑडियंस देखना चाहती है और एक्शन फिल्मों को चाव से देखने वाले दर्शकों के लिए तो इतना कुछ है कि आपको ऐसा लगेगा की टिकट के पैसे से ज्यादा तो फिल्म ने आपको इंटरवल तक में दे दिया। जी हां वॉर एक पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट मूवी है जिसमें एक्शन इमोशन का तड़का है, जबरदस्त परफॉर्मैंस है, ऋतिक टाइगर का डांस है, वाणी की हॉट अदाएं हैं और
इन सबसे ऊपर हॉलीवुड स्तर को छूने वाली फिल्म बनी है।
War की कहानी है सीक्रेट एजेंट कबीर (ऋतिक रोशन) की, जो वतन के लिए मर मिटने को तैयार है..दूसरी ओर है अपने पिता की गद्दारी का दाग मिटाने के लिए बेचैन खालिद (टाइगर श्रॉफ) कबीर के साए तले ट्रेनिंग लेकर खुद को साबित करना चाहता है। सीक्रेट मिशन के चीफ हैं कर्नल यानि आशुतोष राणा। लेकिन अचानक कबीर एक मिशन के बाद गायब हो जाता है और एक एक करके भारतीय ऑफिसर की जान लेने लगता है। कबीर को रोकने के लिए खालिद को जिम्मा सौंपा जाता है क्योंकि वही उसके सबसे करीब रहता है। फिल्म कबीर और खालिद के इसी लुका छुपी के बीच बुनी गई दिलचस्प कहानी है। फिल्म का स्क्रीनप्ले आसान और असरदार है, डायलॉग्स और पंच भी अच्छे हैं , कमी है तो अच्छे कॉमेडी सीन्स की और इमोशन के मामले में भी ये थोड़ी कच्ची साबित होती है
क्यों देखें – फिल्म के इंटरनेशनल लेवल के एक्शन, दोनो दमदार कलाकारों के बेजोड़ काम और लाजवाब लोकेशन के साथ एक स्मार्ट मूवी के लिए.
क्यो न देखें- अगर आप इसकी तुलना मिशन इम्पॉसिबल जैसी सीरीज़ से करेंगे तो निराश होंगे।
- रेटिंग – हमारी तरफ़ से फिल्म को 5 में से 4 स्टार्स.
