
मिलेनियल सुपरस्टार ऋतिक रोशन 2019 की दो सबसे बड़ी हिट फिल्में देने के बाद, अब आखिरकार ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन इससे पहले, सुपरस्टार छठ पूजा का पर्व देखने के लिए मुंबई के एक समुद्र तट पर पहुंचे थे।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छठ पूजा की तस्वीर साझा की है और लिखते है,”इस खूबसूरत त्योहार के कठिन अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी भक्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं। आप सभी को मेरा प्यार और उन लोगों को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने आज समुद्र तट पर मेरे साथ बातचीत करने के लिए वक़्त निकाला। ”
हर साल, सैकड़ों भक्त पूजा के लिए समुद्र तट पर एकत्र होते हैं और पिछले साल भी, यह खास पूजा देखने के लिए अभिनेता समुद्र किनारे पहुंचे थे। लेकिन यह वर्ष अभिनेता के लिए विशेष है क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ में एक बिहारी किरदार निभाया है और इसी किरदार की तैयारी के दौरान, ऋतिक ने इस विशेष पूजा के महत्व को समझा था।
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सफलता का आनंद ले रहे है क्योंकि उनकी दोनों फिल्में “सुपर 30” और “वॉर” बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इतना ही नहीं, ऋतिक की हालिया रिलीज “वॉर” 2019 की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक रेस का हिस्सा बनी हुई है।
