
फ़िल्म ‘भांगड़ा पा ले’ सभी सही कारणों के साथ खबरों में छाई हुई है। भांगड़ा पर बनी इस फिल्म ने पहले से ही अपने दमदार ट्रेलर के साथ दर्शकों को उत्साहित कर दिया है और अब बुधवार को रिलीज होने वाले फ़िल्म के टाइटल ट्रैक ने अभी से दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है।
निर्माताओं ने गाने का टीज़र जारी कर दिया है और उस चंद सेकंड्स के टीज़र को देखकर हमारे पैरों ने थिरकना शुरू कर दिया हैं। रंगबिरंगे बैकग्राउंड के साथ मॉडर्न टच बेहद रोमांचक नज़र आ रहा है जिसे देखने के बाद अब पूरे गाने का इंतज़ार है!
भांगड़ा के देसी तड़के से भरपूर ट्रेलर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब हाई बीट टाइटल ट्रैक की झलक ने फिल्म प्रति अधिक उत्साहित कर दिया हैं।
अतीत और वर्तमान समय में आये बदलाव और रोमांस से भरपूर फ़िल्म “भांगड़ा पा ले” में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा।
आरएसवीपी द्वारा निर्मित “भांगड़ा पा ले” स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 1 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।
Bhangra your way to the dance floor with Jaggi & Simi! 🕺💃#BhangraPaaLe song out on Wednesday!@sunnykaushal89 @RuksharDhillon @SnehaTaurani @RonnieScrewvala @jam8studio @tipsofficial #MandyGill @ipritamofficial @ShiruleShubham #MudassarKhan pic.twitter.com/QsD3KT51mr
— RSVP Movies (@RSVPMovies) October 7, 2019
