मोशन पोस्टर और टाइटल लोगो की रिलीज़ के तुरंत बाद, आरआरआर स्टार राम चरण ने ट्विटर की दुनियां में रखा कदम!

“आरआरआर” स्टार राम चरण ने आखिरकार ट्विटर पर अपना डेब्यू कर लिया है। इस महामारी की स्थिति में अभिनेता ने अपने पहले ट्वीट में एक मजबूत संदेश भी साझा किया है।
अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है,”Hope this tweet finds you in good health. At this hour of crisis, inspired by @PawanKalyan
garu, I want to do my bit by contributing to aid the laudable efforts of our governments…
Hope you all are staying safe at home!
@TelanganaCMO@AndhraPradeshCM@PMOIndia @KTRTRS”
Hope this tweet finds you in good health. At this hour of crisis, inspired by @PawanKalyan garu, I want to do my bit by contributing to aid the laudable efforts of our governments…
Hope you all are staying safe at home! @TelanganaCMO @AndhraPradeshCM @PMOIndia @KTRTRS pic.twitter.com/Axnx79gTnI— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 26, 2020
निर्माताओं ने हाल ही में आरआरआर के टाइटल लोगो के साथ मोशन पोस्टर जारी करते हुए प्रशंसकों को डबल ट्रीट दी थी। और इसके तुरंत बाद, आरआरआर स्टार राम चरण ने अब ट्विटर की दुनियां में कदम रख लिया है।
यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म भी है।
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।
