FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सोहम शाह राजस्थान में अपने दोस्तों के लिए “तुम्बाड” की विशेष स्क्रीनिंग का करेंगे आयोजन!

सोहम शाह अपने दोस्तों को तुम्बाड दिखाने के लिए ख़ासा उत्साहित और बेसब्री से इस दिन की राह देख रहे है।

कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी। विसुअली अद्भुत फ़िल्म होने के कारण, “तुम्बाड” अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

0 1,147

अनुभवी अभिनेता सोहम शाह फ़िल्म “तुम्बाड” में एक अनदेखे अवतार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में सोहम महाराष्ट्र के पूर्व स्वतंत्रता युग से 30 और 40 दशक के विंटेज लुक में दिखाई देंगे।

फ़िल्म तुम्बाड अगले हफ़्ते रिलीज होने के लिए तैयार है और राजस्थान की संस्कृति से तालुख रखने वाले सोहम राजस्थान में अपने दोस्तों के लिए “तुम्बाड” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे।

सोहम शाह अपने दोस्तों को तुम्बाड दिखाने के लिए ख़ासा उत्साहित और बेसब्री से इस दिन की राह देख रहे है।

फ़िल्म के ट्रेलर ने पौराणिक कथा और भय के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी। विसुअली अद्भुत फ़िल्म होने के कारण, “तुम्बाड” अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, “तुम्बाड” इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। ‘फिल्म आई वेस्ट’ और ‘फिल्मगेट फिल्म्स’ द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.