कंगना रनौत बहुत लंबे समय तक विवादों से दूर नहीं रह सकतीं।उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी को लेकर इनदिनों बहुत कंट्रोवर्सी हो रही है।हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है लेकिन विवाद कंगना का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं।

निर्देशक कृष जगरलमुदी के कंगना रनौत और फिल्म मणिकर्णिका को लेकर किए गए खुलासे के बाद फिल्म इंडस्ट्री से पहली बार किसी ने उनका सपोर्ट किया है।
जबकि ज्यादातर बॉलीवुड इस मुद्दे पर चुप हैं, निर्देशक और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सामने आकर कृष के बचाव में बात की है।निर्देशक कृष जगरलमुदी के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने लिखा है “ये बहुत गलत है… हर स्तर पर… ये वो फिल्म इंडस्ट्री नहीं है जिसमें मैंने जा लिया…और न ही वो इंडस्ट्री जिसकी मैं विरासत को चला रही हूं।आखिरकार ये श्रेय ही होता है जिसके लिए हम काम करते हैं … पैसा आता है, पैसा जाता है …लेकिन फिल्म निर्माण का पहला नियम लोगों के योगदान को स्वीकार करना है।

बता दें निर्देशक कृष जगरलमुदी, जिन्हें किसी अन्य परियोजना के लिए फिल्म के आधे रास्ते से बाहर होना पड़ा, वो इस दावे से परेशान हैं कि कंगना ये दावा कर रही हैं कि उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका का 70% हिस्सा बनाया।हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया की कैसे कंगना ने सेट पर लोगों से बुरा बर्ताव किया और उन्होंने निर्देशक के क्रेडिट में नाम भी बदल दिया।

