Hrithik Roshan अभिनीत ‘Super 30’ को न केवल एक बल्कि छह प्रमुख राज्यों में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है और इस सूची में शामिल होने वाला महाराष्ट्र हालिया राज्य बन गया है! सुपर 30 की सफलता का आनंद ले रहे Hrithik Roshan को सुपर 30 में उनके शानदार प्रदर्शन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘Super 30’ के टैक्स फ्री होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्य अभिनेता Hrithik Roshan ने साझा किया, ‘इतने सारे राज्यों में टैक्स फ्री होने का मतलब है कि टिकट की कम कीमतों के कारण अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख पाएंगे। फ़िल्म को टैक्स फ्री करने और हमारी फिल्म का समर्थन करने के लिए गणमान्य लोगों का बहुत आभारी हूं।’
‘Super 30’ में समाज के निर्माण और सुदृढ़ीकरण में शिक्षकों के महत्व पर रोशनी डाली गई है और बताया गया है कि कैसे एक व्यक्ति को आकार देने में वे अहम भूमिका निभाते हैं जो बदले में समाज को आकार देता है। एक साहसी जीत की कहानी के रूप में सफल, ‘Super 30’ ने सभी क्षेत्रों, वर्गों और हर व्यक्ति का दिल अपनी प्रेरक कहानी के साथ जीत लिया है।
12 जुलाई को रिलीज़ हो चुकी यह फ़िल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक अपनी पकड़ बनाये हुए है। दुनिया भर से प्रशंसा और प्यार प्राप्त करते हुए, फ़िल्म 125 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो रही है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
