FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दीपिका पादुकोण के #Dpisms वीडियो पर विंक गर्ल प्रिया वारियर के जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दीपिका बॉलीवुड की लीडिंग लेडी क्यों हैं!

0 649

दीपिका पादुकोण ने 28 दिसंबर को अपना पहला डीपीज़्म वीडियो साझा किया था और छपाक की शूटिंग के पहले दिन से कुछ मज़ेदार क्षणों की झलक शेयर की थी। चेहरे पर प्रोस्थेटिक्स के साथ, यह वीडियो दीपिका ने मेघना गुलज़ार के साथ छपाक के सेट पर शूट किया था।

रविवार के दिन, अभिनेत्री ने ऐसा ही एक अन्य वीडियो साझा किया है जिसने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। वीडियो में छपाक की अभिनेत्री अपनी निर्देशक मेघना गुलज़ार के साथ बातचीत करते हुए नज़र आ रही है, और फिर प्रिया प्रकाश वारियर की तरह आंख मारते हुए इस वीडियो का खत्म करती है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका लिखती है,”Get that Priya Varrier”

इस वीडियो ने प्रिया को हक्काबक्का कर दिया और अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए प्रिया लिखती है,”Did the goddess herself wink???!!! No better way to end 2019 💕” Fallen 😭❤

यह सिर्फ यही साबित करता है कि अभिनेत्री को न केवल अपने प्रशंसकों द्वारा बल्कि इंडस्ट्री के दोस्तों द्वारा भी बेहद पसंद किया जाता है। मालती के किरदार ने अपने पहले लुक के बाद से ही देश में हलचल पैदा कर दी है और “छपाक” के दमदार ट्रेलर ने सभी को झंझोड़ कर रख दिया है।

दीपिका का समर्पण और परिश्रम उनके द्वारा निभाई गई हर भूमिका के साथ स्पष्ट है। और ऐसा ही एक किरदार फ़िल्म “छपाक” में देखने मिलेगा जहाँ वह अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी। निर्माता आत्म-विश्वास के संदेश को संप्रेषित करने और समाज के बेहतरी के लिए मौजूदा मानदंडों को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म “छपाक” 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.