‘Lage Raho Munna Bhai’ की स्टार कास्ट Sanjay Dutt, Vidya Balan और Arshad Warsi अपने “गांधीगिरी” सेशन के लिए इंटरनेट सेंसेशन प्राजक्ता कोली से करेंगे मुलाक़ात!
अभी हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि ‘Lage Raho Munna Bhai’ की स्टार कास्ट Sanjay Dutt, Vidya Balan, Arshad Warsi और Boman Irani इस साल गांधी जयंती के अवसर पर एक नई यूट्यूब ओरिजनल श्रृंखला के लिए रीयूनियन कर रहे हैं।
इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह देखने मिल रहा है और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि फिल्म से लाखों दर्शकों की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। प्रशंसकों के उत्साह के स्तर को बढ़ाने के लिए अब एक और घोषणा कर दी गयी है। इस विशेष चैट में अब फ़िल्म की स्टारकास्ट के साथ इंटरनेट सेंसेशन और मिलेनियम पसंदीदा ‘प्राजक्ता कोली’ का नाम भी जुड़ गया है।
प्राजक्ता जिन्हें उनके यूट्यूब चैनल पर ‘Mostly Sane’ के नाम से भी जाना जाता है, वह अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग और क्राउड-पुलिंग कंटेंट के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की कास्ट के साथ उनकी जुगलबंदी की घोषणा ने प्रशंसकों को इतना उत्साहित कर दिया है कि यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, ‘Lage Raho Munna Bhai’ (2006) की रिलीज को एक दशक से अधिक का समय हो गया है, लेकिन गांधीगिरी का कांसेप्ट आज भी जनता की भावना पर हावी है। इसलिए जब गांधी जयंती पर विशेष सेगमेंट की योजना बनाई जा रही थी, तो टीम ने कॉमेडी के कलाकारों की तरफ रुख करने का फैसला किया, जिसमें Sanjay Dutt, Vidya Balan, Arshad Warsi और Boman Irani और दिलीप प्रभाकर जैसे उम्दा कलाकार शामिल है।
रिलीज के लगभग 13 साल बाद ‘Lage Raho Munna Bhai’ का जादू फिर से देखने मिलेगा और यह सभी ‘मुन्ना भाई’ के प्रशंसकों के लिए एक यादगार लम्हा साबित होने वाला है, क्योंकि वे मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को फिर से एक ही मंच पर एक साथ देख सकेंगे।
मुन्ना भाई के कलाकारों को एक विशेष चैट शो के लिए एक साथ लाने के आईडिया के साथ निर्माताओं से संपर्क किया गया था। जब अभिनेताओं ने यह आईडिया सुना, तो वे एक साथ आने और फिल्म की यादों को ताज़ा करने के लिए ख़ासा उत्साहित महसूस कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में मुंबई के एक उपनगरीय स्टूडियो में बिना कि
