ऋतिक रोशन ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए अपने सभी प्रशंसकों के लिए एक मजबूत संदेश किया साझा!

हाल के प्रकोप के मद्देनजर, ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से इस महामारी कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने का आग्रह किया है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो में, अभिनेता देश और दुनिया भर में प्रचलित परिदृश्य के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे है। यह सुपरस्टार द्वारा साझा किया गया एक मजबूत संदेश है जो अपने लाखों प्रशंसकों के बीच जागरूकता फैला रहे है।
ऋतिक ने उन सभी कदमों को फिर से दोहराया है जो प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को अवश्य उठाने चाहिए। इस जानकारी से लगभग हर कोई पहले से वाकिफ़ है, लेकिन जब यह आपके द्वारा अनुसरण किए जाने वाले व्यक्तित्व से आती है जिसे आप पसंद करते है और आइडल मानते है, तो निश्चित रूप से शब्दों का एक अलग प्रभाव पड़ता है। ऋतिक के प्रशंसकों की विशाल संख्या को ध्यान में रखते हुए, यह वीडियो एक उम्मीद जगाता है कि वे इस बात का न केवल पालन करेंगे बल्कि इस संदेश को कई अन्य लोगों तक पहुंचाने में भी कारगार रहेंगे।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”प्रसार को रोकने में मदद करें।
बस कुछ सिंपल स्टेप्स का पालन करने की आवश्यकता है। ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। #COVIDー19 #StayHomeIndia #IndiaFightsCorona #Covid19 #StayHomeStaySafe #CoronaVirus @my_bmc”.
Help stop the spread. There are simple steps to be followed . ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। #COVIDー19 #StayHomeIndia pic.twitter.com/v0jZth8xF1
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 24, 2020
दुनियाभर में ऋतिक के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। इसके साथ, अभिनेता ने अपनी जिम्मेदारियों को नए तरीक़े से परिभाषित कर दिया है और कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने के लिए अभिनेता ने निश्चित रूप से कई लोगों को प्रेरित किया है।
