FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

करीना कपूर और उनकी #GirlGang मिलकर ‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ सीज़न 2 का ले रही है आनंद!

0 532

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बहुप्रशंसित सीरीज़ ‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ के पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, आज आख़िरकार दूसरे सीज़न का आगाज़ हो गया है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने बीते दिन दूसरे सीजन के प्रति अपनी उत्सुकता ज़ाहिर करते हुए अपनी रियल लाइफ गर्ल गैंग का जिक्र किया था।

और आज सीरीज की रिलीज़ के साथ, करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा खान और अमृता अरोड़ा के साथ हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अमेज़न ओरिजनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन देखते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है!

करीना कपूर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा,”I am quite content with us 4, but there is no harm in Four More”

‘फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!’ रंगिता प्रीतीश नंदी द्वारा निर्मित और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड सीजन 2 द्वारा निर्मित है जिसे नूपुर अस्थाना ने निर्देशित किया है। अमेज़न मूल श्रृंखला फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ प्रितिक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपालम, सिमोन सिंह और अमृता पुरी नज़र आएंगी। यह एक लोकप्रिय शो है जिसे पूरे देश में पसंद किया जाता है।

अमेज़ॅन ओरिजिनल ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 2 के सभी एपिसोड अब एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.