
आज, बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का जन्मदिन है जिसे अभिनेता के प्रशंसकों ने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया है। अभिनेता हमेशा अपने हर प्रॉजेक्ट के साथ सभी आयु के दर्शकों को प्रभावित करते आये है।
आमिर के जन्मदिन के अवसर पर, कोलकाता में उनके प्रशंसकों द्वारा अनाथालय में केक काटकर में बेहद उत्सुकता के साथ जश्न मनाया गया है और कुछ लोग ऐसी टी-शर्ट में नज़र आये जिस पर आमिर खान का चेहरा छपा था।
अनाथालय के आसपास भी बहुत कुछ था और इसकी दीवारें रंगी हुई थीं, जहाँ बच्चे अन्य सकारात्मक पेंटिंग के साथ आशा व खुशी में नाचते हुए नज़र आये। बच्चों के हाथों में एक छोटा प्लेकार्ड भी देखने मिला, जिस पर “वी लव यू आमिर खान” लिखा था।
कहना गलत नहीं होगा कि कोलकाता के प्रशंसकों ने इस तरह का खूबसूरत जश्न मना कर, अभिनेता के दिल में अपनी जगह बना ली है।
आमिर खान इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छा उपहार है जिनका हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने का इतिहास रहा है। अभिनेता ने हमेशा अलग-अलग किरदार दिए हैं जो यादगार हैं।
अभिनेता के प्रशंसक दुनिया भर में मौजूद है और यही वजह है कि अभिनेता के प्रशंसक खुशी के इस दिन का जश्न कई तरीकों से मना रहे हैं।
