अक्षय कुमार ने एक और रीमेक फिल्म साइन कर ली है..और इसके साथ ही ये डिबेट शुरु हो गई है कि क्या बॉलीवुड के पास ओरिजिनल कहानियों की कमी हो गई है..कम से कम फिलहाल तो यही लग रहा है..जर्सी अभी रिलीज हुई है तो कई और फिल्में रेडी हैं कतार में.. अक्षय कुमार के पास इस समय सबसे ज्यादा रीमेक फिल्में हैं…2020 की सूरिया स्टारर सोराराई पोट्रू की रीमेक के अलावा वो इमरान हाशमी के साथ ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक सेल्फी में काम कर रहे हैं..साथ ही रत्सासन की रीमेक मिशन सिंड्रेला में भी नजर आएंगे…
एक और बडी फिल्म जो सितंबर में रिलीज होगी वो है ऋतिक रौशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा..फिल्म में राधिका आप्टे भी खास रोल में हैं..
ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर काम करने वाले राजकुमार राव भी रीमेक में काम कर रहे हैं..वो साउथ ब्लॉकबस्टर हिट द फर्स्ट केस के रीमेक में दिखेंगे..
अजय देवगन नजर आएंगे कैथी की हिंदी रीमेक में..जिसका नाम भोला रखा गया है..वहीं खबरें हैं कि सलमान खान मास्टर की रीमेक में दिखाई दे सकते हैं…अजय दृश्यम-2 की रीमेक में भी नजर आएंगे…
कार्तिक आर्यान अला वैकुंठपुरमलो की रीमेक शहजादा में दिखाई देंगे तो मलयालम फिल्म हेलेन की रीमेक में दिखेंगी जान्हवी कपूर.जान्हवी कपूर की गुड लक जेरी भी बताई जा रही है नयनतारा की फिल्म की रीमेक.. .फॉरेन्सिक फिल्म की रीमेक में दिखने वाले हैं विक्रांत मैसी और राधिका मदान तो ग्रेट इंडियन किचन की रीमेक में सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं..
सोचिए इन दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों की लिस्ट अभी शुरुआत है..न जाने कितनी और रीमेक की तैयारी अभी चल रही होगी…मगर इन रीमेक्स में से कितनी फिल्में हिट होती हैं ये भी देखने वाली बात होगी..
