म्यूज़िक डायरेक्टर Wajid Khan का 42 साल की उम्र में निधन, टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी
Wajid Khan लंबे वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले उनकी किडनी में संक्रमण हो गया था. उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था. उनके गले में भी इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे. जहां उनका निधन हो हुआ. बताया जा रहा है कि वाजिद कोरोना वायरस का भी शिकार हो गए थे, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Wajid Khan का निधन:
साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में बुरा साबित हो रहा है. जहां एक तरफ लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री ठप्प पड़ी है वहीं दूसरी तरफ इस साल कई दिग्गज सितारे एक-एक कर दुनिया से चले गए हैं. अब फिल्म इंडस्ट्री के नामी म्यूज़िक कम्पोज़र और सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया है. 31 मई देर रात को मुंबई में वाजिद खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. म्यूज़िक डायरेक्टर लंबे वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले उनकी किडनी में संक्रमण हो गया था. उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था. उनके गले में भी इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे. जहां उनका निधन हो हुआ. बताया जा रहा है कि वाजिद कोरोना वायरस का भी शिकार हो गए थे, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया. दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद- वाजिद के नाम से जानी जाती है. साजिद- वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया. 1999 में, उन्होंने सोनू निगम के एलबम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें ‘दीवाना तेरा’, ‘अब मुझे रात दिन’ और ‘इस कदर प्यार है’ जैसे गाने शामिल थे. उसी साल उन्होंने फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घटा’, ‘चुपके से कोई’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गानों में संगीत दिया है.
साजिद-वाजिद ने ‘क्या यही प्यार है’, ‘गुनाह’, ‘चोरी चोरी’, ‘द किलर’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘जाने होगा क्या’ और ‘कल किसने देखा है’, ‘पार्टनर’, ‘गर्व’, ‘तेरे नाम’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वॉन्टेड’, ‘हैलो’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘वीर’, ‘दबंग’, ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया. फिल्म ‘दबंग’ में अपने दमदार संगीत के लिए उन्हें 2011 में फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था. इस जोड़ी का आखिरी गाना सलमान खान की फिल्म ‘दबंग-3’ के लिए कंपोज किया था.
साजिद-वाजिद ने रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार’, ‘सा रे गा मा पा 2012’, ‘बिग बॉस सीजन चार’ और ‘बिग बॉस छह’ के लिए टाइटल ट्रैक भी तैयार किया था. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के चौथे सीजन के थीम म्यूजिक ‘धूम धूम धूम धड़ाका’ को भी तैयार किया था, इसके टाइटल ट्रैक को वाजिद खान ने गाया था.
