Fox Star Studios ने सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और पहले आधिकारिक पोस्टर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘Lootcase’ की घोषणा कर दी है, साथ ही फ़िल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। फ़िल्म का पोस्टर ‘आशिकी 2’ के पोस्टर से मिलता जुलता है, फ़र्क सिर्फ इतना है यहाँ पोस्टर में एक व्यक्ति ने लाल सूटकेस पकड़ा हुआ है।
फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए Fox Star Studios ने साझा किया,”Yeh kuch jaana pehchaana sa lag raha hai. Hai na? Par Aashiqui aakhir kiske saath chal rahi hai?🤔
#Lootcase, Iss bag main kuch kaala hai! Lootcase releases 11th October
@kunalkemmu @raogajraj @RasikaDugal @RanvirShorey @rajoosworld #VijayRaaz @foxstarhindi @saregamaglobal”
Yeh kuch jaana pehchaana sa lag raha hai. Hai na? Par Aashiqui aakhir kiske saath chal rahi hai?🤔#Lootcase, Iss bag main kuch kaala hai!@kunalkemmu @raogajraj @RasikaDugal @RanvirShorey @rajoosworld #VijayRaaz @saregamaglobal pic.twitter.com/GqGSnG0s9g
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) September 16, 2019
Bas Ek suitcase chahiye…Aashiqui ke liye!😘♥️#Lootcase, Iss bag main kuch kaala hai!@RasikaDugal @raogajraj @RanvirShorey #VijayRaaz @rajoosworld @foxstarhindi #SodaFilmsIndia @saregamaglobal pic.twitter.com/vi2DiOmnwZ
— kunal kemmu (@kunalkemmu) September 16, 2019
इससे पहले, आज दिन की शुरुआत में अभिनेता Kunal Khemu ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था जो एक प्रेम पत्र था जहां अभिनेता ने व्यक्त किया कि वह अपने ‘प्यार’ को पा कर कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।
‘Lootcase’ के निर्माताओं ने एक पुरानी फिल्म से प्रेरणा लेते हुए और एक अद्वितीय मार्केटिंग कैंपेन के साथ फिल्म का एक मज़ेदार पोस्टर जारी किया है जहां निर्माताओं ने मुख्य एलिमेंट को लाल सूटकेस के साथ बदल दिया है।
‘Lootcase’ में मुख्य अभिनेता Kunal Khemu के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
