मल्टी स्टारर फिल्म ‘Lootcase’ पहले से ही अपने विचित्र पोस्टर्स के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रही है और अब इस महीने की 19 तारीख को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयारी है।
अभी तक फ़िल्म से कुल चार करैक्टर पोस्टर रिलीज किये गए है, जिसमें एक सूटकेस और एक-लाइन कैप्शन के साथ फिल्म के प्रत्येक पात्र का खुलासा किया गया है।
पहले पोस्टर में मुख्य अभिनेता कुणाल केमू हरी घास पर लेटे हुए नज़र आ रहे है और उनके होठों पर एक हल्की मुस्कान है, जबकि अभिनेता ने अपने हाथों से दिल का आकार बनाया हुआ हैं जो उनके बगल में रखे सूटकेस के लिए उनके प्यार को दर्शाता है जिसे एक कैप्शन के साथ पूरा किया गया है, जिसमें लिखा है,”Hamara Pyaar is zalim duniya se handle nahi hoga.”
अगले पोस्टर में कॉमिक अभिनेता विजयराज अपने ट्रेडमार्क फर्म चेहरे और हाथ में एक रिवॉल्वर के साथ नज़र आ रहे है। उनके बगल में भी एक बड़ा सूटकेस रखा गया है और पोस्टर को एक कैप्शन के साथ हाइलाइट किया गया है जिसमें लिखा है,”Isko chuaa to extinct kardunga.”
वहीं, अगले पोस्टर में प्रतिभाशाली रणवीर शौरी एक बड़े सूटकेस के पास खड़े हैं। अभिनेता गुस्से में नज़र आ रहे है जबकि उनके हाथ में भी एक रिवाल्वर को देखा जा सकता है। पोस्टर को एक कैप्शन के साथ पूरा किया गया है जिसमें लिखा गया है,”Most wanted ayega police custody main”.
आखिरी पोस्टर में, “बधाई हो” के अभिनेता गजराज राव एक राजनेता की पोशाक में हाथ जोड़कर खड़े है और ऐसा वे कुर्सी पर रखे सूटकेस के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए कर रहे है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है,”Mileye, humari party ke star se”.
सभी चार पोस्टर को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके बाद अब प्रशंसक जल्द से जल्द फ़िल्म का ट्रेलर देखने के लिए उत्सुक है!
उपरोक्त सितारों के साथ-साथ “लुटकेस” में रसिका दुग्गल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
